News Addaa WhatsApp Group

आइये जानते है! लॉक डाउन 5.0 में किस राज्य में आने जाने में पास की नही होगी जरूरत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 31, 2020  |  2:09 AM

1,330 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आइये जानते है! लॉक डाउन 5.0 में किस राज्य में आने जाने में पास की नही होगी जरूरत

न्यूज़ अड्डा/यूपी-लखनऊ

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

लॉकडाउन 5.0

यूपी से अब बिहार सहित किसी भी राज्य में आने-जाने के लिए अब नहीं होगी पास की जरूरत

गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन 5.0 की नई  गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसमें सबसे सुविधाजनक बात यह  है कि एक जून से अंतर्राज्यीय परिवहन पर रोक नहीं होगी। यानी जहां अनुमति हैं, वहां मेट्रो को छोड़कर एक राज्य से दूसरे राज्य में बस, टैक्सी और अन्य परिवहन का संचालन किया जा सकेगा। हालांकि राज्य चाहें तो इस परिवहन को नियंत्रित कर सकता है लेकिन इसके लिए पहले से लोगों को ठोस कारण बताना होगा। इसे जनता के बीच ठीक ढंग से प्रचारित करना होगा। ऐसे में अब लोग यूपी से बिहार, झारखंड सहित किसी भी राज्य में आसानी से आ-जा सकेंगे।
लॉकडाउन के कारण बहुत से लोग एक दूरसे प्रदेशों में फंसे थे। ई-पास नहीं बन पाने की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे थे ऐसे में अब लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइन के बाद वे आसानी से बस या टैक्सी करके अपने घर जा सकते हैं।
ये पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी-:

– शादियों में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे

– अंतिम संस्कार में 20 लोग रहेंगे ।

-फेस मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी रहेगी।

– यात्रा के वक्त भी मॉस्क जरूरी।

– सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित

– धार्मिक-सांस्कृतिक,राजनीतिक रैली पर पाबंदी रहेगी

ये सलाह भी पहले की तरह लागू रहेगी ।

65 साल से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह लागू रहेगी।

संभव हो तो वर्क फ्रॉम होम ही बेहतर।

गाइडलाइन में कहा गया है कि जहां तक हो सके लोग घर से ही काम करें, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें। कार्यस्थलों पर स्क्रीनिंग और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था हो, सेनेटाइजेशन किया जाए।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking