News Addaa WhatsApp Group

आजमगढ़ में दलित उत्पीड़न पर योगी के एक्शन पर मायावती ने कहा- मुख्यमंत्री देर आए पर दुरस्त आए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2020  |  9:00 AM

1,175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आजमगढ़ में दलित उत्पीड़न पर योगी के एक्शन पर मायावती ने कहा- मुख्यमंत्री देर आए पर दुरस्त आए

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट किया है कि आजमगढ़ (Azamgarh) में दलित बेटी के साथ हुए उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री देर आये पर दुरस्त आये, यह अच्छी बात है. लेकिन बहन-बेटियों के मामले में कार्रवाई आगे भी तुरन्त व समय से होनी चाहिये तो यह बेहतर होगा.

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दलित उत्पीड़न (Dalit Oppression) की घटनाओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP Supremo Mayawati) ने कहा है कि इसके दोषी किसी भी धर्म, जाति व पार्टी के बड़े से बड़े नेता व कितने भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, उनके विरूद्ध तुरन्त व सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चहिए. इस दौरान मायावती ने आजमगढ़ (Azamgarh) की घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के एक्शन पर कहा कि मुख्यमंत्री देर आए, पर दुरुस्त आए, यह अच्छी बात है.
मायावती ने ट्वीट किया है, “यूपी में चाहे आजमगढ़, कानपुर या अन्य किसी भी जिले में खासकर दलित बहन-बेटी के साथ हुए उत्पीड़न का मामला हो या फिर अन्य किसी भी जाति व धर्म की बहन-बेटी के साथ हुए उत्पीड़न का मामला हो, उसकी जितनी भी निन्दा की जाये, वह कम है.”
“साथ ही, चाहे इसके दोषी किसी भी धर्म, जाति व पार्टी के बड़े से बड़े नेता व कितने भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, उनके विरूद्ध तुरन्त व सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चहिये. बी.एस.पी का यह कहना व सलाह भी है.”
“खासकर अभी हाल ही में आजमगढ़ में दलित बेटी के साथ हुये उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री देर आये पर दुरस्त आये, यह अच्छी बात है. लेकिन बहन-बेटियों के मामले में कार्रवाई आगे भी तुरन्त व समय से होनी चाहिये तो यह बेहतर होगा.”

News Addaa

आजमगढ़ में 19 पर एनएसए के तहत कार्रवाई

बता दें आजमगढ़ में में दलित किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी परवेज, फैजान, नूरआलम, सदरे आलम समेत 12 गिरफ्तार और 7 फरार आरोपियों पर तत्काल एनएसए (NSA) लगाने का आदेश दिए हैं. वहीं फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित करने के साथ ही लापरवाह एसएचओ पर एक्शन का आदेश दिया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking