News Addaa WhatsApp Group

इंग्लैंड को हराकर WTC फाइनल में पहुंचा भारत, लॉर्डस में NZ से होगी भिंडत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 6, 2021  |  8:23 PM

696 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंग्लैंड को हराकर WTC फाइनल में पहुंचा भारत, लॉर्डस में NZ से होगी भिंडत

भारत ने इंग्लैंड को सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में पारी और 25 रनों से मात दी है. इस जीत के साथ भारत ने 3-1 इस सीरीज को अपने नाम किया है. इंग्लैंड ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच 227 रनों से जीता. इसके बाद भारत ने दूसरा मैच 317 रनों से जीता, जबकि तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी.

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

अश्विन-अक्षर के आगे इंग्लैंड ने टेके घुटने

सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम ने अक्षर पटेल (Axar Patel) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के सामने घुटने टेक दिए. अश्विन-अक्षर ने इन दूसरी पारी में इंग्लैंड के सारे 10 विकेट अपने नाम किए. अश्विन और अक्षर ने दूसरी पारी में 5-5 विकेट लिए. पूरी सीरीज की बात करें तो अश्विन ने इस सीरीज में 32 विकेट चटकाएं हैं, जबकि अक्षर 27 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं.

पंत-सुंदर का शानदार खेल

सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने शानदार खेल दिखाया. ऋषभ ने भारत की पहली पारी में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. जबकि सुंदर ने नाबाद 96 रन बनाए. पंत और सुंदर की बेहतरीन पारियों के बदौलत भारत पहली पारी में इंग्लैंड के ऊपर बड़ी लीड लेने में कामयाब रहा था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

इंग्लैंड को चार मैच की सीरीज में 3-1 से मात देते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज को 4-0, 3-1 या 2-1 से जीतने की जरूरत थी. भारत अब जून में लॉर्ड्स (Lords) के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा.

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking