News Addaa WhatsApp Group

इंडिया vs इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट :- इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, जानें मैच के बाद विराट ने क्या दिया बयान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 25, 2021  |  10:58 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंडिया vs इंग्लैंड डे-नाइट टेस्ट :- इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, जानें मैच के बाद विराट ने क्या दिया बयान

अहमदाबाद में भारत ने इंग्लैंड (India vs England) को तीसरे टेस्ट में 10 विकेट से हरा दिया. भारत को जीत के लिए महज 49 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे हासिल करने में विराट एंड कंपनी को कोई दिक्कत नहीं हुई. ये मुकाबला अक्षर पटेल और आर अश्विन की फिरकी के दम पर टीम इंडिया ने जीता लेकिन इसके साथ-साथ इस मैच की पिच पर भी सवाल खड़े हुए. मुकाबला महज दो दिन में खत्म हुआ इसलिए ऐसे सवाल खड़े होने लाजमी ही हैं खासतौर पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन, केविन पीटरसन इससे खासे नाराज दिखाई दिये. हालांकि कप्तान विराट कोहली का मानना है कि अहमदाबाद की पिच में कोई दिक्कत नहीं थी बल्कि बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया.

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि दोनों ही टीमों ने खराब बल्लेबाज की. वो जल्दी सिमट गए और दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने अच्छा खेल नहीं दिखाया. बुधवार को गेंद आसानी से बैट पर आ रही थी और एक ही बॉल टर्न हो रही थी. मुझे लगता है बल्लेबाजी औसत दर्जे की हुई है. 30 में से 21 विकेट सीधी गेंद पर गिरे हैं ये सच में हैरानी भरा है.’

ऐसा टेस्ट मैच पहली बार खेला-विराट कोहली

विराट कोहली ने कहा कि वो पहली बार ऐसा टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें मुकाबला महज 2 दिन में खत्म हो गया. उन्होंने कहा, ‘अजीब मुकाबला था, मैं इस तरह का टेस्ट मैच कभी नहीं खेला जहां इतनी जल्दी से हालात बदले. मुझे लगता है बल्लेबाजों का ध्यान सही जगह नहीं था. वो टर्न के लिए खेल रहे थे लेकिन विकेट सीधी गेंद पर गिर रहे थे. जसप्रीत बुमराह मुझे कह रहे थे कि मुझे मैच के समय आराम क्यों दिया जा रहा है, वहीं इशांत भी कह रहे थे कि मेरे 100वें टेस्ट मैच में मुझे गेंदबाजी नहीं मिल रही.’

संबंधित खबरें
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच
खड्डा क्लब सीजन 02: राकेश इलेवन ने जीता मैच

खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking