News Addaa WhatsApp Group

इम्यूनिटी बढाने के साथ साथ कमजोरी दूर करने जैसे अश्वगंधा के है कई फायदे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2020  |  11:56 AM

671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इम्यूनिटी बढाने के साथ साथ कमजोरी दूर करने जैसे अश्वगंधा के है कई फायदे

अश्वगंधा को आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है. इस समय इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अश्वगंधा (Ashwagandha For Increase Immunity) का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. यह औषधि इम्यून सिस्टम (Immune System) को मजबूत करने के लिए काफी कारगर हो सकती है. न केवल इम्यूनिटी बूस्ट करती है बल्कि कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाने में भी कारगर है. अश्वगंधा के फायदे (Benefits Of Ashwagandha) कई हैं लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए? वैसे तो आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल सदियों से कई लाइलाज बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इस समय अश्वगंधा को एक इम्यूनिटी बूस्टर (Immunity Booster) के रूप में देखा जा रहा है. हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) में भी अश्वगंधा काफी फायदेमंद मानी जाती है. इसके साथ ही गठिया के रोगियों के लिए अश्वगंधा (Ashwagandha For Arthritis Patients) किसी वरदान से कम नहीं हो सकती है.
इस औषधि का सेवन करने से आपको पाचन संबंधि समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभों (Health Benefits Of Ashwagandha) की लिस्ट काफी लंबी है. यह हम आपको बता रहे हैं अश्वगंधा के कुछ कमाल के फायदों के बारे में साथ ही यह भी जाने की किन लोगों को इस औषधि का सेवन नहीं करना चाहिए…

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

अश्वगंधा के 6 कमाल के स्वास्थ्य लाभ |

1. कमजोरी को करेगी दूर

अश्वगंधा का सेवन कर कमजोरी को दूर किया जा सकता है. आयुर्वेद में यह एक औषधि वजन बढ़ाने के लिए काफी कारगर हो सकती है. अश्वगंधा और दूध आपके शरीर को मजबूत बनाता है. इसके लिए रोजाना अश्वगंधा पाउडर के साथ त्रिकाटू पाउडर एक गिलास दूध में मिक्स करके पी लें. कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा. यह आपकी मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद हो सकती है.

2. हाई ब्लड प्रेशर को करेगा कंट्रोल

कई लोग आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं. ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए इस औषधि का सेवन किया जा सकता है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन कर काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. इसके लिए अश्वगंधा पाउडर के साथ मोटी पिसती और एक गिलास दूध का सेवन करें.

3. नींद न आने की समस्या होगी दूर

कई लोगों को नींद न आने की समस्या होती है. रातभर करवटें बदलते रहने से स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन भी हो जाता है. ऐसे में यह औषधि आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है. दिनभर थकान से भरे रहते हैं और रात को अच्छी नींद नहीं आती है तो रोजाना अश्वगंधा के साथ एक गिलास दूध पीना शुरु कर दें. इससे आपकी दोनों परेशानी दूर हो सकती है.

4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

सभी जानते हैं इस समय इम्यून सिस्टम को मजबूत करना कितनी ज्यादा जरूरी है. कई सारे रोगों से बचाव अपने आप ही हो जाता है जब आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो. यह आयुर्वेदिक औषधि इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए काफी असरदार साबित हो सकती है. ये औषधि किसी भी वायरस से शरीर का बचाव करने में मदद कर सकती है.

5. वजन करने में मददगार

अश्वगंधा न सिर्फ वजन को बढ़ा सकती है बल्कि यह वजन कम करने में भी फायदेमंद मानी जाती है. रोजाना एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा और मीठापन के लिए एक चम्मच शहद मिला लें. इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा. आप अपनी वेट लॉस डाइट के साथ इसे शामिल कर सकते हैं. अगर आप इसका सेवन इस तरीके से करेंगे तो आपका वजन कम हो सकता है.

6. अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस के मरीज जोड़ों में दर्द और सूजन से परेशान रहते हैं. गठिया की बीमारी शरीर में हाई यूरिक एसिड के बढ़ने से होती है. ऐसे में यूरिक एसिड को घटाने के लिए अश्वगंधा का सेवन किया जा सकता है. यह आपके जोड़ों की सूजन और दर्द को भी दूर करने में मददगार हो सकता है.

ये 3 लोग न करें अश्वगंधा का सेवन

1. अगर अक्सर होती है एसिडिटी

अश्वगंधा का सेवन करने से एक्सर एसिडिटी की समस्या हो सकती है. ऐसे में जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है उन्हें इस औषधि से दूर बनानी चाहिए.

2. थायराइड

अगर अश्वगंधा का सेवन सही मात्रा से किया गया तो यह थायराइड को भी कंट्रोल कर सकता है, लेकिन कई लोगों में अश्वगंधा थाइरॉयड हार्मोन के लेवल को बढ़ा सकती है.

3. प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के समय कुछ भी खाने से सावधानी बरतनी चाहिए. प्रेग्नेंसी में अश्वगंधा का सेवन नहीं करना चाहिए. इससे एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है.

संबंधित खबरें
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा
पालघर◆मुंबई 26/11 की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को केसीएन कल्ब की ओर से दी गयी श्रद्धा

मुंबई 26/11की बरसी पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गयी भाववीनी श्रद्धांजलि.। ◆अच्छी पुलिसिंग के…

दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।
दीपावली विशेष:- तैयारी,पूजन एवं लाभ ज्योतिष गुरु संग.।

इस बार दिपावली की तैयारी पूजन एवं लाभ पर ज्योतिष गुरु डाँ.बिपिन पाण्डेय अध्यक्ष…

Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.
Kushinagar: Prabhunath Prasad became the head union block president and vice-president Vijay Bahadur Rai.

कुशीनगर: प्रधान संघ ब्लॉकअध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद व उपाध्यक्ष विजय बहादुर राय बने आज की…

रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच
रामकोला में आर आर टी टीम ने किया डोर टू डोर एंटी जन कीट से जाँच

रामकोला/कुशीनगर | रामकोला नगर के वार्ड नं0 3 निवासी दीपक त्रिपाठी का आरटी-पीसीआर रिपोर्ट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking