कप्तानगंज/कुशीनगर। सरकार के चार साल पूरे होने के तीसरे दिन जन प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की उपल्बधियो पर जनता को बताया।
और प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया।
अपनी व सरकार की उपलब्धियों का बखान कर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का दावा किया।
रविवार को ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है।
पिछली सरकारों में जाति के आधार पर पात्रता तय की जाती थी। प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, किसान सम्मान निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, हर घर को बिजली कनेक्शन, रसोई गैस जैसी योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता से हुआ।
कहाकि चालू सत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
कार्यक्रम के बीच में गन्ना विभाग ,आंगनबाड़ी विभाग ,कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया और आंगनबाड़ी द्वारा गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फल देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विकास को लेकर लाइव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने देखा।
इस दौरान मनोज अजय गोविंद राव विजय कन्नौजिया योगेन्द्र सिंह दिनेश सिंह राम प्रताप सिंह मुकेश सिंह श्याम सिंह बैजनाथ गुप्त अशोक पांडेय।
रामकोला/कुशीनगर । मुख्य चिकित्साधिकारी कुशीनगर डॉ0 चंद्र प्रकाश मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामकोला…
कुशीनगर। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
खड्डा, कुशीनगर – मेडि सिटी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से खड्डा विकास खण्ड…
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे देश का 77वां गणतंत्र दिवस…