News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: भाजपा के योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ,भाजपाइयों ने वितरित किये मिष्ठान

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 19, 2021  |  4:07 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: भाजपा के योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर ,भाजपाइयों ने वितरित किये मिष्ठान

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में चार बर्ष पूरे होने पर नगर के भाजपाईयों ने मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किया, और सुभाष चौक पर शुक्रवार को उपस्थिति होकर सुभाष चन्द्र बोष के मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद मिष्ठान वितरण व प्रपत्र वितरण किया। इस मौके पर राम प्रताप सिंह ने कहा कि योगी की सरकार में 4 सालों में जो विकास की गंगा बहाई है उसके पहले किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया है इन 4 वर्षों में चाहे वह दलित हो छात्र हो शिक्षकों व अन्य सभी के हितों के लिए एवं महिलाओं के लिए यह सरकार दृढ़ संकल्पित रही। इसके नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी ने कहा कि आज प्रदेश की हालत अन्य प्रदेशों से जहां पर भाजपा की सरकार नहीं है उससे बेहतर काम कर रही है आज प्रदेश में हर वर्ग के लोग शांति व अमन चैन से हैं। इसके अलावा मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा, हरेराम गुप्त,राम गोपाल गुप्ता, सुषमा शर्मा,अनिल पांडे, रमेश जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, मनोज सिंह, अंकित उपाध्याय, मार्कंडेय पांडे योगेंद्र सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking