Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कप्तानगंज: मस्कट व नागपुर से आये दो व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव, मोहल्ले को किया गया सील!

न्यूज अड्डा डेस्क
Jul 26, 2020, 12:40 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सत्येंद्र पाण्डेय/ न्यूज़ अड्डा

कप्तानगंज/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा मथौली व पोखरभिंडा नंबर 2 में दो व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन द्वारा मोहल्ले को सील किया गया वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आस पास व परिजनों सहित 19 लोगों की सेम्पलिंग करायी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा मथौली बाजार निवासी गोलू मद्धेशिया पुत्र रामा उम्र 27 वर्ष जो नागपुर में रहता था और वहाँ से 17 जुलाई को चला 20 को घर पहुँचा तथा 21 को सीएचसी मथौली पर जाकर अपना कोविड 19 की जांच के लिए सेम्पलिंग कराया और 23 को अपने ससुराल तमकुहीराज चला गया वर्तमान में वही पर है जिसे होम आइसोलेशन प्रोटोकॉल के तहत अनुमति दी गयी।वही दूसरा पॉजिटिव मरीज मो०कमरुद्दीन पुत्र सकुर अली जो 16 जुलाई को मस्कट से घर आया और 22 जुलाई को अपना कोविड 19 का सीएचसी मथौली पर जाकर जाँच कराया था जिसमे उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है,उपजिलाधिकारी ने जाकर गाँव को चारों तरफ से सील करवाया तथा ग्राम प्रधान उमेश सिंह द्वारा पुरे गाँव को सेनेटाइज कराया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मथौली कृष्ण मणि तिवारी,ग्राम प्रधान पोखरभिण्डा उमेश सिंह, लेखपाल अजय कुमार सिंह, बीसीपीएम राजेश भारती,आरोग्य मित्र चन्दन कुमार श्रीवास्तव, सतीश कुशवाहा, एएनएम कु.सेजल,आशा विंदू देवी,वृद्धिचंद्र जायसवाल व पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ अड्डा

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi