News Addaa WhatsApp Group

कसया: कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा शिखर पर पहुंची है: रजनीकांत त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2021  |  7:28 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा शिखर पर पहुंची है: रजनीकांत त्रिपाठी

पिपरा बाजार/कुशीनगर। कसया स्थित शिव मंदिर पर भाजपा कसया देहात मंडल की बैठक हुई।यहां पंचायत चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ।इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि केंद्र, राज्य में सरकार बनाने के बाद अब समय की जरूरत है कि जिला पंचायत, ब्लाक और गांव में भी भाजपा प्रभावी हो।इसके लिए भाजपा के कैडर को चुनाव जीतना होगा। पार्टी की भी मंशा है कि संगठन का कार्यकर्ता जनता के आशीर्वाद की बदौलत नेतृत्व करे।उन्होंने इस लक्ष्य को पाने के लिए मंडल, सेक्टर और बूथ इकाई को मजबूत करने का आह्वान किया।विधायक रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा अगर परचम लहराएगी तो 2022 में विधान सभा का चुनाव जीतना आसान हो जाएगा।विधायक ने कहा की भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है।कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा शिखर पर पहुंची है। इस बैठक को जिला पंचायत सदस्य पुण्य प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, अमित पांडेय आदि ने संबोधित किया।

आज की हॉट खबर- कसया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस की ताबड़तोड़ रेड...

संबंधित खबरें
पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत
पशुबाड़े में लगी आग, पशुपालक की जलकर मौत

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौगावा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार भवन में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!
कुशीनगर : दरोगा और सिपाही लाइन हाजिर..!

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने बीती रात्रि कोतवाली हाटा पर तैनात उप…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking