कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा के कुबेरनाथ मण्डल अन्तर्गत ग्राम फ़ागुपुर विशुनपुरा के मुसहर बस्ती में बुधवार को लगभग 100 मुसहर परिवारों को दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर भाजपा नेता व हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने उपहार वितरित किये और मौजूद लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
दीपावली के पूर्व संध्या पर भाजपा नेता सुधीर राव ने फ़ागुपुर विशुनपुरा मुसहर बस्ती पहुंचे और वहां जुटे महिलाओं और बच्चों को
मिठाई , लइया, छुरछरी, मोमबती, फ़ुलझरी, ग्रीन पटाखे मुसहर महिला, पुरुष व बच्चों में वितरित किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी जी गरीबों, दलितों व हासिये पर पहुंचे सभी समुदायों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कदम उठाए हैं और बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं जिसका लाभ उन्हें दिलाया जा रहा है। श्री राव ने कहा कि आप सभी के सुख – दुःख में मैं हर समय खड़ा हूँ और हर सम्भव सहयोग मेरा रहेगा। हमारी सरकार द्वारा सभी लोगों के लिए सभी प्रकार की योजनाओं को चला कर सिधे उनको लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है इस अवसर पर शुभम दीक्षित शिव मोहन, जयप्रकाश सिंह मोनू राव प्रशांत यादव राजेश कुमार विजेंद्र सिंह साजिद बिनोद सिंह सुभाषआदि मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…