News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ई-मतदाता पहचान पत्र का शुभारंभ 25 जनवरी को

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 22, 2021  |  2:26 PM

1,059 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ई-मतदाता पहचान पत्र का शुभारंभ 25 जनवरी को

कुशीनगर | सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला बंदोबस्त अधिकारी,चकबन्दी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व समस्त तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से अपेक्षा की है कि आयोग के पत्र का अध्ययन करते हुए अपेक्षित कार्यवाही करना सुनिश्व्हित करें।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 के हवाले से बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 25.01.2021 को होने वाले ग्यारहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आईडेन्टिटी कार्ड (E-EPIC) का शुभारम्भ किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि ई-ईपिक, सामान्य का पोर्टेबल डाक्यूमेन्ट फार्मेट (पीडीएफ) संस्करण है जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यू0 आर0 कार्ड रीडर एप्लिेकशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है। इसे मोबाइल पर अथवा कम्प्यूटर पर स्व-मुद्रण योग्य रूप में डाउनलोड किया जा सकता है इसे मतदाता अपने मोबाइल पर स्टोर कर सकते है या डिजी लाॅकर पर अपलोड कर सकते है या इसे प्रिन्ट करते हुए लैमिनेट भी कर सकता है, यह नये पंजीकृत हुए मतदाताओ को जारी किये गये पीवीसी ईपिक के अतिरिक्त हैं तथा आयोग द्वारा ई-ईपिक के शुभारम्भ पर देशव्यापी जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। इस अभियान को आईटी डिवीजन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दो चरणों मंें विभाजित किया गया है। दिनांक 25 जनवरी से 31 जनवरी, 2021 तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2021 के दौरान यूनिक मोबाइल (यूनिक मोबाइल नम्बर का अर्थ केवल एक एप्लिकेशन हेतु दिया गया मोबाइल नम्बर है) के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं पर को EPIC download की सुविधा उपलब्ध होगी। तथा 01 फरवरी,2021 से भी मतदाताओं द्वारा ई-ईपिक डाउनलोड किए जा सकेगे, जिनका मोबाइल नम्बर ई-रोल में है, अन्यथा ई-केवाईसी के पश्चात् सम्बन्धित मतदाता ई-ईपिक डाउनलोड कर सकता हे।
उन्होने बताया कि दिनांक 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 विशेष संछिप्त पुनरीक्षण -2021 के दौरान यूनिक मोबाइल के साथ नए पंजीकृत मतदाताओं पर को EPIC download की सुविधा उपलब्ध होगी। 01 फरवरी से सभी मतदाताओं द्वारा ई-इपिक डाऊनलोड किये जा सकेंगे जिनका मो0 न0 ई-रोल में है, अन्यथा ई-केवाईसी के पश्चात सम्बन्धित मतदाता ई-इपिक डाऊनलोड कर सकता है।
इस अभियान के प्रथम चरण के के प्रचार-प्रसार हेतु प्रिन्ट मीडिया, ई-ईपिक डाउनलोड सेन्टर की मुख्य निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय एवं अन्य सदश्य स्थलों पर वेबसाइट पर ई-ईपिक के सम्बन्ध में पाॅप आप लिंक, प्रथम चरण हेतु लक्षित मतदाओं को बल्क एसएमएस, बी0एल0ओ0 के माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीेकरण अधिकरी के कार्यालयों में 25 जनवरी,2021 को होने वाले मतदाता दिवस के अवसर पर चयनित नये मतदाताओं को ई-ईपिक की डाउनलोडिंग, ई-ईपिक के बारे मे ंसहभागी संस्थाओं यथा-पोस्ट आफिसेज/बस स्टैण्ड/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/बैंक/पंचायत/ग्राम सभा/ नगरीय निकायों/सार्वजनिक लाइबे्ररी इत्यादि में पोस्टर्स/क्रियेटिव्स/बोर्सस इत्यादि के माध्यम से किया जाना है।
उनहोने बताया कि उक्त से सम्बन्धीत की जाने वाली कार्यवाहीयों
से सम्बंधित क्रिएटिव/आइकॉन वीडियो/सेलेक्टिव, फुटेज इत्यादि की सॉफ्ट कॉपी कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक होगा,।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking