News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: छठ घाट के समीप नदी में दिखाई दे रहे मगरमच्छ से स्थानीय लोगों में दहशत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 7, 2021  |  6:33 PM

843 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छठ घाट के समीप नदी में दिखाई दे रहे मगरमच्छ से स्थानीय लोगों में दहशत
  • वन विभाग को जानकारी दे दी गई है-एसडीएम

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सप्ताह से छोटी गंडक नदी में साहबगंज पुल के पास स्थित छठ घाट के समीप चार मगरमच्छ देखे जा रहे है।मगरमच्छ की वजह से छठ पर्व के अवसर पर संबंधित छठ घाट पर नदी में अर्घ देने वाली महिलाओ के अंदर भय पैदा हो गया है।स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी कप्तानगंज को दी। मौके पर राजस्व कर्मचारी पहुंचे और सूचना को तसदीक किया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला-कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम-रामपुर बगहा के टोला साहबगंज से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी में साहबगंज पुल के समीप एक सप्ताह से चार मगरमच्छ स्थानीय लोगों के द्वारा देखे जा रहे है।वहीं छठ घाट भी है। मगरमच्छ देख ग्रामीणों के दिल में भय बना हुआ है।स्थानीय लोग अपनी पालतू जानवरों को उस घाट पर ले जाना बंद कर दिये हैं।वहां छठ घाट की साफ सफाई करने ग्रामीणों ने देखा कि दो मगरमच्छ नदी से बाहर निकले हुए है जिसे देख ग्रामीण वहां भाग गए है।मगरमच्छ दिखाई देने की जानकारी स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी कप्तानगंज कल्पना जायसवाल को दी।उपजिलाधिकारी ने सूचना को तस्दीक करने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजी। छठ पर्व पर क्षेत्र की महिलाओं द्वारा नदी में अर्घ देने को लेकर भय पैदा हो गया है। इस संबंध में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कही कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है। छठ पर्व पर वन विभाग द्वारा समस्या के समाधान हेतु  जो व्यवस्था बन पड़ेगा किया जायेगा।

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking