News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ठण्ड व कोरोना काल के अवकाश के बाद प्रथम दिन स्कूल आये बच्चों का स्वागत शिक्षकों ने माला पहना व तिलक लगाकर स्वागत किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2022  |  6:24 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ठण्ड व कोरोना काल के अवकाश के बाद प्रथम दिन स्कूल आये बच्चों का स्वागत शिक्षकों ने माला पहना व तिलक लगाकर स्वागत किया

कसया/कुशीनगर । कोरोना संक्रमण व अत्यधिक ठंड से बंद चल रहे जूनियर स्तर के विद्यालय सोमवार को खुल गए। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।इस दौरान बच्चों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी गयी।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

तहसील क्षेत्र कसया व हाटा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा, तमासपुर खड्डा जाखनी गोबरही पूर्व माध्यमिक विद्यालय खड्डा अहिरौली राजा गोबरही ,आदि परिषदीय विद्यालयों सहित  आदि निजी  विद्यालयों में बच्चों के स्वागत की खूब तैयारी की गई थी। बच्चों को तिलक लगाकर ,माला पहनाकर कक्षा में भेजा गया। शिक्षकों ने बच्चों को मास्क वितरित करते हुए उनके हाथों को सेनेटाइज करने की व्यवस्था भी कर रखी थी। शिक्षक कक्षा शिक्षण और खेल गतिविधयों से बच्चों को जोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान रागनी पांडेय अनिता राय मुरलीमनोहर धीरज मिश्रा प्रिती पाल पदमावती सिंह आदि उपस्थित रहे अनुसार डेढ़ माह बाद बच्चों से मुलाकात हुई।कोरोना काल में छूट गए पाठ्यक्रम को पूरा करने की चुनौती है। क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज से सभी बच्चे नहीं जुड़ सके थे। गुणवत्तापूरब शैक्षिक माहौल उपलब्ध कराकर बच्चों को पुनः मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। एआरपी बिनोद कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ हो गया है। पुनः शैक्षिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शिक्षकगण एसआरजी,एआरपी का उपयोग करें ताकि शीघ्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking