कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया व रामकोला विकासखण्ड के बसडीला चौराहे पर रविवार को नारायणी क्लिनिक के तत्वाधान में आयोजित निःशुल्कस्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को परामर्श, जाँच व दवाएं भी वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत बलराम राव ने कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर किया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में प्रचार वैन के माध्यम से सूचना दिया गया था।जिसके आधार पर रविवार को बीमार व तीमारदार सुबह से ही इक्कट्ठे हुए थे।मुख्य अतिथि के साथ गोरखपुर से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का इलाज शुरू कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी कराया तथा उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित चिकित्सकों व बीमार तथा तीमारदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से जहां हम मानव सेवा कर मानवता की राह पर आगे बढ़ रहे हैं वहीं देश के प्रधानमंत्री के फिट इंडिया को भी आगे बढ़ा रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिना स्वस्थ ब्यक्ति के स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूरी नही हो सकती तो वहीं बिना स्वस्थ समाज के स्वस्थ देश का सपना साकार नही हो सकता है
इसीलिए कहा गया है कि सबसे सुखी निरोगी काया।इस आयोजक डॉ जे.एस. गुप्ता,डॉ सुनील सिंह,डॉ अभय तथा डॉ ऋषभ गोयल, पूर्व प्रधान महेश वर्मा और विनोद शर्मा,अतुल श्रीवास्तव ,नन्हे श्रीवास्तव,राहुल कुमार,मनीष कुमार,आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…