News Addaa WhatsApp Group

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2020  |  9:39 PM

1,003 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया

केंद्रीय मंत्री और लोजपा नेता रामविलास पासवान का निधन हो गया है. वह पिछले कई दिनों से बीमार थे. हाल में ही उनके दिल की सर्जरी हुई थी. 74 वर्ष की आयु में उन्‍होंने अंतिम सांस ली. पुत्र चिराग पासवान ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि पापा…अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं.

रिकॉर्ड मतों से जीता था चुनाव
5 जुलाई 1946 को जन्‍मे रामविलास पासवान लगातार नौ बार लोक सभा के सांसद बने. 1977 के चुनाव में बिहार के हाजीपुर से उन्‍होंने रिकॉर्ड साढ़े पांच लाख मतों से अधिक वोटों से चुनाव जीता था. उस रिकॉर्ड को लंबे समय तक कोई तोड़ नहीं पाया. सत्‍ता के गलियारे में रामविलास पासवान की भूमिका हमेशा किंगमेकर की बनी रही. वह अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में भी मंत्री रहे. 2004 में उन्‍होंने एनडीए से नाता तोड़ा. 2005 में उन्‍होंने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया और उस साल बिहार के हुए विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने 29 सीटें जीतकर सबको हैरान कर दिया. उसके बाद वह यूपीए से जुड़ गए.

2014 के आम चुनाव से पहले वह एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गए. 2019 के आम चुनावों में लोजपा ने छह सीटों पर बिहार में चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जीत हासिल की. रामविलास खुद चुनावी मैदान में नहीं उतरे और राज्‍यसभा के सदस्‍य बने.

संबंधित खबरें
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, मुकुट के हिस्से बरामद एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, आरोपी ने

कुशीनगर/गोपालगंज। चर्चित थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी…

दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार
दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते SI गिरफ्तार

पटना ।बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच निगरानी विभाग ने…

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा, यूपी से शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर/गोपालगंज। बिहार की आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड…

कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति
कुशीनगर-बिहार सीमा पर अपराध पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी — दोनों राज्यों की पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

  कुशीनगर। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीमा पार अपराध और तस्करी पर लगाम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking