News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: नमामि गंगे योजना के तहत वनकर्मियों ने किया साफ-सफाई और पौधरोपण

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 3, 2021  |  4:22 PM

467 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: नमामि गंगे योजना के तहत वनकर्मियों ने किया साफ-सफाई और पौधरोपण

खड्डा/कुशीनगर। शासन के निर्देश पर बुधवार को वन विभाग द्वारा बुधवार को नमामि गंगे योजना के तहत खड्डा क्षेत्र के वीरभार ठोकर के समीप वनकर्मियों ने जलस्रोतों के संरक्षण के क्रम में साफ-सफाई और पौधरोपण किया गया।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा ने वनकर्मियों व ग्रामीणों के साथ नदी तट की साफ- सफाई करते हुए कूड़ा करकट का समुचित निस्तारण कराया। इसके बाद वीरभार देवी स्थान परिसर की साफ-सफाई की गई। एशिया के सबसे बड़े ठोकर वीरभार के आसपास पौधरोपण भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉक्टर मिश्र ने कहा कि इको टूरिज्म की दृष्टि से यहां अपार संभावनाएं हैं। यहां बहुत कुछ हो सकता है, जिससे इसकी अलग पहचान बनेगी। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े ठोकर एवं वीरभार देवी का प्राचीन मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही। सरकार के नमामि गंगे योजना के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि नदियों को साफ व स्वच्छ रखना हम सभी का कर्तव्य है। जलस्रोत संरक्षित नहीं रहे तो मानव जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी बीके यादव, रमेश गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद नर्वदेश्वर ग्राम प्रधान आनंद चौहान, इन्द्रजीत, वृक्षमित्र जितेंद्र यादव, हरियाली ग्रुप के अध्यक्ष नत्थू शर्मा, विशाल यादव, शत्रुघ्न गोंड, अवधेश दूबे, संदीप मद्धेशिया, नरसिंह चौरसिया, रामप्रकाश, मुन्ना जायसवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking