News Addaa WhatsApp Group

गरीबो के मसीहा थे पासवान ओमप्रकाश: सुनील पासवान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 27, 2020  |  3:24 PM

1,338 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गरीबो के मसीहा थे पासवान ओमप्रकाश: सुनील पासवान

स्व० ओमप्रकाश पासवान जी के स्मृति में सातवें दिन सिटी हास्पिटल और पैनेशिया लाइफ केयर के तत्वावधान में श्रमिक प्रवासियों को भोजन वितरित हुआ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

ओमप्रकाश पासवान जी गरीबो के मसीहा थे:-सुनील पासवान

शहीद ओमप्रकाश पासवान जी के स्मृति में सिटी हास्पिटल और पैनेशिया लाइफ केयर के तत्वावधान में बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान और बांसगांव के विधायक डॉ० विमलेश पासवान जी एवं सिटी हास्पिटल के डायरेक्टर डॉ० ए.के.मल्ल द्वारा विभिन्न प्रदेशों से आए हुए प्रवासी लोगों के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर श्रमिक ट्रेनो से आये हुए सभी लोगों को भोजन, पानी और मिस्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने कहा कि अमर शहीद ओमप्रकाश पासवान जी गरीबो के मसीहा थे उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए बांसगांव लोकसभा के सांसद श्री कमलेश पासवान जी व बांसगांव के विधायक डॉ० विमलेश पासवान जी व सिटी हास्पिटल के डा० आशुतोष कुमार मल्ल जी को जब यह जानकारी हुई की दूर दराज से आए प्रवासी श्रमिकों को कभी कभी रास्ते में भोजन नहीं मिल पा रहा है तो रेलवे स्टेशन पर वितरण कार्यक्रम आयोजित किए। जिससे यहां पर ट्रेन से आये कोई भी श्रमिक अपने घर भूखा नहीं जा रहा है। भोजन वितरण कार्यक्रम लाकडाउन तक लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर अनिल कुमार त्रिपाठी सहायक चकबंदी अधिकारी, गोविन्द मिश्र सहायक अभियंता,श्रीराम पांडेय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पंकज श्रीवास्तव डब्लूबीएन, राधेश्याम संग्रह अमीन,मस्तराम सिंह संग्रह अमीन,छेदी संग्रह अनुसेवक,ओपी यादव, पप्पू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, पूर्व पार्षद महेश पासवान, सुरेंद्र पासवान बीडीसी,विंदेश कुमार,रामलवट,राजू कुमार,लखराज,लक्षमन यादव व चरगांवा ब्लाक के सफाईकर्मी टीम लीडर अब्बास अली सहित दर्जनों लोग व सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking