News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर: गोस्वामी समाज की एकजुटता देश में एक मिसाल होगी- आशुतोष दिवाकर गिरि

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 8, 2021  |  9:38 AM

853 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: गोस्वामी समाज की एकजुटता देश में एक मिसाल होगी- आशुतोष दिवाकर गिरि

गोरखपुर।गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की सदस्यता अभियान के लिए नंदानगर स्थित सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी परशुराम गिरी के आवास पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरि मुन्ना के उपस्थिति में दर्जनों गोस्वामी लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण किया।
रविवार को सदस्यता अभियान में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरि ने नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया।श्री आशुतोष दिवाकर गिरि ने कहा कि संगठन को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गोस्वामी समाज की एकजुटता देश में एक मिसाल होगी। वहीं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी ने संगठन को मजबूत रखने के लिए बल दिया। और कहा कि पंचायत स्तर तक गोस्वामी समाज के सदस्यता के लिए सघन अभियान चलाएंगे. साथ ही समाज की नीति सिद्धांतों को लोगों के बीच रखेंगे, ताकि नये सदस्य जुड़ सके और संगठन मजबूत हो सके। सदस्यता अभियान में छोटेलाल यति, सुनील कुमार पर्वत, जनार्दन गिरी, हीरालाल भारती सहित दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गई।इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र पुरी, बृजेश गिरी, राष्ट्रीय मंत्री जितेंद्र पुरी, मीडिया प्रभारी गुरुदत्त गिरि, अमरजीत भारती आदि लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking