गोरखपुर जिले से एक बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया है, यहां एक बहु ने सास के बासी खाना देने से तंग आकर पुलिस को बुला लिया,मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वार्निंग देकर मामला शांत कराई।
सास बहू के बीच नोंक झोंक तो आम है लेकिन बासी खाना को लेकर सास बहू में विवाद पहली बार सुना होगा। ऐसा ही एक अजीबो गरीब मामला गोरखपुर जिले से सामने आया है,यहां एक नई नवेली बहु ने सास के बासी खाना देने से आजिज आकर पुलिस को बुला लिया।
मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के मंझगांवा का है, यहां एक नई नवेली दुल्हन ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी कि उसकी सास उसे बासी खाना देती है। महिला का आरोप है कि उसकी सास उसे खाने में आए दिन बासी खाना देती है, यही नहीं दिनभर टीवी देखती रहती है। इस तरह बासी खाना खाकर वह बीमार हो जाएगी।
वहीं पुलिस को सास ने बताया कि उसकी बहु झूठ बोल रही है, वह हमेशा ताजा खाना देती है जबकि उसकी बहु खुद कभी खाना नहीं पकाती है, बल्कि दिनभर मोबाइल में बिजी रहती है। उधर सास बहू के इस झगड़े को सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को वार्निंग देकर मामला शांत कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के पति बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जिसकी वजह से घर में अकेली सास बहू के बीच में आए दिन झगड़ा होता रहता है।
गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…
गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के…
बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…
गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…