News Addaa WhatsApp Group

गोरखपुर मंडल का चीफ कोऑर्डिनेटर बने विजय कुमार

Farendra Pandey

Reported By:

May 25, 2021  |  5:31 PM

1,182 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर मंडल का चीफ कोऑर्डिनेटर बने विजय कुमार

गोरखपुर | बसपा ने विजय कुमार पर जताया भरोसा सौपी बड़ी जिम्मेवारी लोगों ने दी बधाई l
कप्तानगंज(कुशीनगर) आगमी बर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने विजय कुमार को गोरखपुर मंडल में कोआर्डिनेटर का पदभार देते हुए बड़ी जिम्मेवारी सौपी है जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोगों की तरफ से बधाइयों का तांता लगा हुआ है

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

कप्तानगंज स्थित डाक बंगले पर संवाददाता से प्रेस वार्ता के दौरान गोरखपुर मंडल के कोआर्डिनेटर बसपा विजय कुमार ने बताया कि 1990 में छात्र जीवन के दौरान मान्यवर कांशीराम बहन मायावती के सामाजिक परिवर्तन आन्दोलन से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी से जुड़ गए और 1996 में जे.बी.महाजन डिग्री कालेज में छात्र संघ अध्यक्ष के लिए बड़ी जीत हासिल करके सामाजिक परिवर्तन मूवमेंट का सफर शुरु किया तथा 1999 में पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया,सन् 2000 में गोरखपुर जनपद में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सर्वाधिक मतों से विजयी होने पर बसपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया और 2001 में जिला सचिव गोरखपुर एवं विधानसभा मुंडेरा बाजार का प्रभारी बनाया गया

2002 में पार्टी ने जिला प्रभारी बनाया 2007 में पार्टी ने लोकसभा बाँसगाव का अध्यक्ष बनाया 2009 में पार्टी ने गोरखपुर मंडल का मंडल प्रभारी बनाया सन् 2000 से 2017 के बीच मे पूरे उत्तरप्रदेश के उप चुनाव में पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया तथा पार्टी ने 2015 में 335 विधानसभा रामकोला से विधायक का उम्मीदवार बनाकर 2017 में चुनाव लड़ाया,पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव देखते हुए 2018 में गोरखपुर ,वाराणसी एवम आजमगढ़ मंडल का चीफ़ जोनल कॉर्डिनेटर बनाया

2019 लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने के लिए बहन जी ने स्टार प्रचारक तथा गोरखपुर आजमगढ़ एवं वाराणसी मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया विजय कुमार के इस राजनैतिक सफर में छोटे पद से लेकर बड़े पद तक पहुँचने पर जनपद के बसपा कार्यकर्ताओं सहित ब्रिजनारायण उर्फ पंचम सिंह, बैजू प्रसाद, मनोज जयसवाल , सुनील, अमरजीत गोबिंद राव, मुनिव प्रसाद,जगदीश कुशवाहा, राजू राजभर, डॉ यशवंत, विवेक पांडे जी, त्रियुगी पटेल, उमाशंकर सिंह, रामप्रीत यादव, नूरुद्दीन साहब, राजू सैनी आदि ने प्रसन्ता व्यस्त करते हुए बधाई दी है l

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking