News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: श्रमिक कार्ड का वितरण अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2021  |  8:13 PM

699 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: श्रमिक कार्ड का वितरण अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष द्वारा किया गया WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर ।सोमवार को राप्ती नगर मंडल अंतर्गत बशारतपुर पश्चिम में श्रमिक कार्ड वितरण का आयोजन किया गया जिसमें नए कार्ड धारको को महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कृष्ण कुमार ने कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहां की सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न विभागों द्वारा योजनाएं संचालित है जिसका लाभ श्रमिक कार्ड धारक को मिलता है जिसमें छात्रवृत्ति, साइकिल, अंत्येष्टि, शादी, बीमा, सिलाई मशीन, चिकित्सा, पेंशन आदि शामिल है उक्त बातें महानगर कोषाध्यक्ष मनीराम के सहयोग से आयोजित “श्रम कार्ड वितरण समारोह व सदस्यता अभियान” में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। कार्यक्रम में सोनू, मीना देवी, सचिन, मुकेश, प्रभु, विजय, बिंदु, संदीप, जमुना, सुमन, नीलम, अमरदीप सहित 44 लोगों को श्रमिक कार्ड वितरित किया गया। मौके पर डायल 7505 403 403 के माध्यम से भाजपा द्वारा संचालित सदस्यता अभियान के क्रम में विशाल रेशमा उर्मिला बलवंती कमलेश दीपक भानु सुधाकर आदि को मौके पर मोबाइल द्वारा उक्त नंबर डायल करा कर सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, कोषाध्यक्ष मनीराम, सेक्टर संयोजक सुमित साहनी, मंडल अध्यक्ष मनीष नंदन, सुनील त्रिपाठी, संजीव चौरसिया, सुंदर आदि लोग उपस्थित थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking