गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में सौम्या गिरि को एल.एल.एम. (L L.M.) में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मा. सर्वोच्च न्यायालय के मा. न्यायमूर्ति विक्रमनाथ तथा मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति अरुण भंसाली जी की गरिमामयी उपस्तिथि में कांस्य पदक से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के द्वारा सम्मानित किया गया।
17 अक्टूबर 2026 को मिली इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों एवं परिचितों में हर्ष का माहौल है।
सौम्या गिरि की माता श्रीमती इंदु गिरि अयोध्या दास राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनके पिता योगेन्द्र गिरि दीवानी कचहरी में अधिवक्ता हैं। सौम्या के चाचा सुरेन्द्र गिरि गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
सौम्या की इस उपलब्धि को परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी सफलता मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
गोरखपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की आराधना के बीच गोरखपुर जंक्शन…
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…