News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 22, 2026  |  6:40 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान की देखरेख में मतदान कार्मिकों की पार्टियों की रवानगी की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों से मतपेटिका खुलवाकर उसकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा मतपेटिका को सील करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मतदान कार्मिकों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मतपेटिका खोलने, मतदान के उपरांत सील करने तथा अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सावधानीपूर्वक पालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें। मतदान सामग्री प्राप्त करने के उपरांत सभी अभिलेखों, मतदाता सूची एवं आवश्यक प्रपत्रों का भली-भांति मिलान कर लें। किसी भी प्रकार की कमी अथवा विसंगति पाए जाने पर तत्काल संबंधित अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए उसका निराकरण सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने कहा कि सभी मतदान पार्टियां अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर मतदान की आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लें। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद उपलब्ध कराई गई मतदान सामग्री एवं अभिलेखों की पुनः जांच कर लें, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी कार्मिक निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रखी जाएं तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सूचित कर उसका समाधान कराया जाए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी पवन कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking