News Addaa WhatsApp Group

डीएम का फरमान! सभी औद्योगिक ईकाइयों का जल्दी कराने होगें रैपिड एंटीजन टेस्ट.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 12, 2020  |  3:00 AM

1,114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम का फरमान! सभी औद्योगिक ईकाइयों का जल्दी कराने होगें रैपिड एंटीजन टेस्ट.।

●25 सितंबर तक तय की गयी टेस्ट की समय सीमा●

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

● कंपनीयों में बनाने होगे डेडिकेटेड कोविड  हेल्थ सेंटर●

पालघर।जिले में अचानक से बढ़ते कोरोना के प्रार्दुभाव के मद्देनजर पालघर नगर परिषद समेत बोईसर क्षेत्र के सभी औद्योगिक ईकाइयों के व्यवस्थापकों को किसी भी हालात में आगामी 25 सितंबर तक सभी कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की नोटिस जिलाधिकारी डाँ. माणिक गुरसल की ओर से गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित कारखानदारों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सख्त लहजे में देते हुए कहा गया।


औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना के प्रकोप में आयी तेजी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में पालघर औद्योगिक क्षेत्र व तारापुर औद्योगिक ईकाइयों के व्यवस्थापकों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने से जिनको कोरोना के लक्षण नही है परंतु पाँजिटिव हो गये है। यैसे रोगियों से कारखानों व कारखानों के बाहर संर्सग फैलने से रोका जा सकता है। यही नही अब कोरोना की चेन तोड़ने के लिए हर दसवें दिन कर्मचारियों की जांच आवश्यक रहेगी।
जिलाधिकारी डाँ. गुरसल ने कारखानदारों को बताया कि कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं समेत सौ कर्मचारियों वाले कारखानों में दो प्रतिशत डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर डीसीएचसी निर्माण करने होगे। जिससे इस महामारी को रोकने में लाभ मिल सके।
बैठक में उपजिलाधिकारी डाँ. किरण महाजन, जिला शल्य चिकित्सक डाँ. कंचन वानेरे, तहसीलदार चंद्रसेन पवार, जिला आरोग्य अधिकारी डाँ. दयानंद सूर्यवंशी के अलावे कारखानदारों में विराज प्रोफाइल,आरती ड्रग्स,लुपिन फर्मा,नियाँन लेबोरेटरीज, टाटा स्टील जैसे कई ईकाइयों के प्रमुख उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking