कुशीनगर । जनपद के कसया पुलिस ने राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार को ले जाये जा रहे शराब की एक खेप के साथ एक तस्कर को दबोचने में कामयाब हुई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/ निष्कर्षण/परविहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भैसहा एनएच-28 के पास से एक अदद डीसीएम वाहन न0-DL 1 GC 2678 से तस्करी कर बिहार की तरफ ले जायी जा रही कुल 186 पेटी जिसमे 94 पेटी 180 एमएल, कुल 4700 सीसी व 92 पेटी 750 एमएल की कुल 1104 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब नाईट ब्लू मेट्रो लीकर साथ हरियाणा की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक शराब तस्कर संदीप पुत्र राजवीर नि0 मेहदीपुर थाना मुरथल जनपद सोनीपथ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-757/2021 धारा 60/60(1)/63/72 आब0अधि0 बनाम अभियुक्त.संदीप पुत्र राजवीर नि0 मेहदीपुर थाना मुरथल जनपद सोनीपथ हरियाणा ,.कृष्ण कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद नि0 बी-350 जेजे कालोनी ओल्ड सीमापुरी सहादरा दिल्ली पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विवरण बरामदगी-
1.हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब NIGST Blue Metro Liquor कुल 186 पेटी ( 5804 बोतल कीमत लगभग 18 लाख रुपये)
2. एक अदद डीसीएम वाहन न0-DL 1 GC 2678 (वाहन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये)
गिरफ्तारी करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय थाना कसया व0उ0नि0 हरेराम सिंह यादव , उ0नि0 रविन्द्र यादव , हे0कां0 विमलेश द्विवेदी ,. हे0का0 रविनाथ यादव ,. का0 शेरबहादुर सिह , का0 विशाल यादव, का0 लालजीत यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर ।
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…
रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…