News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज अहिरौलीदान सड़क निर्माण की मांग को लेकर जेल गये मोहन तिवारी की मांग की स्वकृति मिली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 8, 2021  |  8:06 PM

908 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज अहिरौलीदान सड़क निर्माण की मांग को लेकर जेल गये मोहन तिवारी की मांग की स्वकृति मिली
  • सड़क निर्माण को लेकर पक्ष विपक्ष में श्रेय लेने की होड़: मोहन तिवारी

कुशीनगर। बहुचर्चित तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान मुख्य जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर बीते चौदह अगस्त से उसी सड़क पर स्थित भूलिया बाजार में अनशनकारी मोहन तिवारी के नेतृत्व में 44 दिनों तक आंदोलन चला जिसमे अनशनकारी मोहन तिवारी को अवमनवीय ढंग से क्रूरता कर पन्द्रह दिनों के लिए जेल भी भेज दिया गया। अनशनकारी मोहन तिवारी ने प्रेसवार्ता कर पत्र के माध्यम से जानकारी दिए की तेरह अक्टूबर को जिलाधिकारी को लिखित सूचना दे दिया गया है कि तमकुहीराज सिसवा अहिरौलीदान मुख्य जर्जर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नही किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। वही दूसरी तरफ बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर सड़क निर्माण टेंडर प्रक्रिया को लेकर पक्ष और विपक्ष में श्रेय लेने की होड़ मची है।प्रेसवार्ता के दौरान अनशनकारी मोहन तिवारी ने कहा कि जेल बंदी के दौरान कोई भी उस सड़क निर्माण को लेकर आवाज नही उठाया और नही किसी एक नए उनसे मिलने की कोई हिमाकत किया जबकि अनशनकारी मोहन तिवारी ने अपनी मांग को लेकर जेल बंदी के दौरान भी पंद्रह दिनों तक अनशन जारी रखे।अनशनकारी मोहन तिवारी ने कहा कि किसी पार्टी के नेता ने हाल चाल तक जानने नही पहुँचे। आगे उन्होंने कहा कि उसके लिए उन्होंने लाठी तक खाये,दो मुकदमों का आज भी झेल रहे है उनका मोबाइल तक छीन लिया गया, उन्होंने लंबे समय तक सड़क पर धूल मिटी में आन्दोलन करते रहे उन्होंने जनहित कार्यो के लिए अपना घर बार सब कुछ छोड़ कर भूखहड़ताल /अनशन तक जारी रखे।

उनका अभी तक टेंट का सामना,लैपटॉप तक नही मिला लाखो रुपये तक का नुकसान का सामना करना पड़ा है वही दूसरी और भारतीय जनता पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता अपना श्रेय लेने की होड़ में लगे है। अनशनकारी मोहन तिवारी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए नेता झूठी श्रेय लेने के लिए इतना होड़ मची है नेताओं का स्तर इतना गिर जाएगा वह कभी सोचे नही थे। जबकि राहगीर आये दिन इस सड़क पर गुजरने वाले राहगीर घायल होते रहते है। सरकार और सरकार के जिम्मेदार नेता यदि इस मामले से गंभीर होते तो यह सड़क कुछ वर्षों पहले ही बन जाना चाहिए था पर इस सड़क को चुनावी मुद्दा बना कर इसे नेस्ताबूत होने तक छोड़ दिया गया क्षेत्र की जनता के साथ राजनीतिक पार्टियां छल छलावा करती रही जिसके चलते बाध्य होकर वह आंदोलित हए और अब विभिन्न दलो के लोग इस मुद्दे को राजनीति के दृष्टिकोण से भुनाना चाहते है पर जनता सब समझ रही है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking