News Addaa WhatsApp Group

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 26, 2021  |  4:06 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी
  • दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर पहुंचें सीएम योगी
  • राममंदिर निर्माण को लेकर होगी अहम बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुढ़वा मंगल की संध्या पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। अपने इस दौरे में सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में शहर के बड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा कर समर्थन की अपील करेंगे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय, आरएसएस के सर सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के इस बैठक में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। इस बैठक में आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थियों के खाते में योजना अंतर्गत दूसरी एवं तीसरी किस्त स्थानांतरित करेंगे।
सीएम जिले के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस प्रवास में कुशीनगर जिले में हो रही राष्ट्र संत मोरारी बापू की रामकथा सुनने भी जा सकते हैं। खबर लिखे तक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ था।

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking