कसया, कुशीनगर । पर्यावरण सेवा संस्थान के सदस्यों ने बुधवार को टीबी मरीजों के साथ होली का त्यौहार मनाते हुए उन्हें पोषण सामग्री भेंट किया। मरीज और परिजन होली के अवसर पर नयी दिशा सदस्यों को अपने बीच पाकर उत्साहित दिखे।
नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि संस्थान द्वारा 6 माह पूर्व जन सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के एक दर्जन से अधिक टीबी मरीजों का सहयोगी बन उन्हें गोद लिया गया था और दवा चलने के दौरान प्रतिमाह उन्हें निर्धारित पोषण सामग्री जैसे- मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि भेंट किया गया।
इस प्रयास का असर है अधिकांश मरीज ठीक हो गये हैं और शेष होने वाले हैं।
वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि नियमित दवाओं और पौष्टिक आहार के सेवन से टीबी से निजात पाई जा सकती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार मिश्र, देवानंद गौड़, निशांत मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…