पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के नेबुआ रायगंज बाजार में कलश स्थापना के साथ 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ।
यज्ञ शुभारम्भ से पूर्व आचार्य विनोद जी महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाला गया जिसमे लगभग 501 कुआंरी कन्याएं, सर पर कलश रख नारायणी नदी से जल भर कर पैदल धरनी पट्टी,सेखुई,देवगांव आदि सहित आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पर पहुची जहाँ पंडित पुरोहितो के बैदिक मंत्रोच्चार एवं महिलाओं के मांगलिक गीतों के बीच कलश स्थापना किया गया।कलश यात्रा के दौरान डीजे पर बजने बाले भक्ति गीतों व जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।इस दौरान नागेन्द्र मिश्रा, पंकज शुक्ला,परमात्मा तिवारी, मन्टू सिंह,राजेश सोनी,दुर्गेश पाल, मुरारी वर्मा नवलकिशोर पाल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…