News Addaa WhatsApp Group

पालघर●कारगिल विजय दिवस पर रणबांकुरों को यादकर जिलाधिकारी कार्यालय में नम हुई सबकी आँखेँ.

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 26, 2021  |  10:57 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●कारगिल विजय दिवस पर रणबांकुरों को यादकर जिलाधिकारी कार्यालय में नम हुई सबकी आँखेँ.
पालघर.।कारगिल विजय दिवस के रुप में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार 26 जुलाई को राष्ट्र की सपूत रणबांकुरों की शहादत को नतमस्तक हो जिलाधिकारी कार्यालय पालघर में आदरपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। जिलाधिकारी डाँ. माणिक गुरसल ने सर्वप्रथम द्वीपसमूह प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  ततपश्चात उपस्थित सभी गणमान्यजन,पुर्व सैनिकों तथा अधिकारियों ने बारी बारी से श्रद्धा के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कारगिल के विजय गाथा लिखने वाले अमर रणबांकुरों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
      इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी डाँ. गुरसल ने जिले के सभी सैनिकों व पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए एक विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि टीकाकरण से किसी भी परिवार को बंचित नही रखना है। वहीं ठाणे माजी सैनिक हितकारी संस्था के अध्यक्ष पूर्व सैनिक भाऊराव तायडे ने कारगिल विजय दिवस पर विस्तार से सैनिकों की बहादुरी की चर्चा की.।
     इस अवसर पर निवासी जिलाधिकारी डाँ. किरण महाजन,पूर्व सैनिक भाऊराव तायडे, सुरेश आवटे,भगवान सोरठी व ठाणे जिला माजी सैनिक  हितकारी संस्था पालघर के सभी पदाधिकारी व सैनिक फडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking