News Addaa WhatsApp Group

पालघर●लोकल क्राईम ब्रांच द्वारा धरे गये चार पेशेवर लुटेरें.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 23, 2022  |  12:32 AM

1,146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●लोकल क्राईम ब्रांच द्वारा धरे गये चार पेशेवर लुटेरें.।
◆चोरी, छिनैती, लूटपाट,धोखाधड़ी, हत्या जैसे संगीन जुर्म के धरे गये पेशेवर.।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

    पालघर.| लोकल क्राईम ब्रांच युनिट बोईसर के हाथ एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ आयी है।पुलिस अधिक्षक पालघर दत्तात्रेय शिंदे के निगरानी में लोकल क्राईम ब्रांच द्वारा चोरी,छिनैती,लूटपाट,

आज की हॉट खबर- विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

धोखाधड़ी, हत्या जैसे संगीन जुर्म के पेशेवर अंर्तराज्यीय लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए जरायम पेशा के दो मुख्य सूत्रधार समेत चार लुटेरों के गिरफ्तारी के साथ अवैध हथियार भी जप्त किया गया है।

 

     मिली जानकारी के मुताबिक मास्टर माइंड आरोपी नं. 01 पर मुंबई और आसपास के विभिन्न थानों,रेलवे समेत पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत रेलवे पुलिस थानें में कुल मिलाकर 30 मामलें भादवि की विभिन्न धाराओं में दर्ज है।

    वहीं आरोपी नं.02 पर बिहार राज्य के गोरखा व छपरा थानों में भादवि की धारा 302,

201,504,506,120(ब),34 जैसे जुर्म की मुक्कमल तहरीर दर्ज है।

     बतादें कि डहाणू थानें में दर्ज एक मामलें में इसी माह 09.03.22 मार्च को जिले के डहाणू शहर प. स्थित अन्नपूर्णा पार्क के पार्श्व ज्वैलर्स की दुकान में दोपहर को ज्वैलरी खरीदने के बहाने घुसे दो बदमाशों ने दुकानदार के पिस्टल दिखाकर लूटपाट की कोशिश की थीं। लेकिन ज्वैलर्स के सजगता से लुटेरों को सफलता नही मिली और वे फरार हो गये.।

         ज्ञात रहें कि दिनदहाड़े हुई ज्वैलर्स शाँप में लूटपाट की बरदात को संज्ञान में आते ही पुलिस अधिक्षक के दिशानिर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा पालघर के प्रभारी अधिकारी अजय वसावे तथा लोकल क्राईम ब्रांच बोईसर युनिट के प्रमुख उप निरीक्षक आशिष पाटिल समेत उपनिरीक्षक भरतेश हारुगिरे व डहाणू थानें की पुलिसकर्मियों की ओर से बनाये गये जांच दस्तें द्वारा जारी अंधेरे में रोशनी की तलाश आखिर कार लोकल क्राईम ब्रांच बोईसर युनिट प्रमुख आशिष पाटिल के हाथ आयी है जिसमें चार पेशेवर अपराधी धरे गये है।

संबंधित खबरें
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking