News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: नवागत बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण…नामांकन और निपुण लक्ष्य को लेकर दिए निर्देश

सुनील नीलम

Reported By:

May 9, 2023  |  7:05 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: नवागत बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण…नामांकन और निपुण लक्ष्य को लेकर दिए निर्देश

कुशीनगर । फाजिलनगर ब्लाक के नवागत बीईओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा मंगलवार की सुबह महुअवां कारखाना न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान विभाग द्वारा विद्यालयों के कायाकल्प हेतु निर्धारित सोलह पैरामीटर पर प्रधानाध्यापकों से जानकारी हासिल की गयी तथा शिक्षकों को अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया पहुंचे बीईओ ने नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति तथा निपुण लक्ष्य को लेकर विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की जानकारी ली। यहां यू -डायस प्लस तथा परिवार सर्वेक्षण के कार्य की प्रगति को लेकर सभी शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। यहां कार्यरत छह अध्यापकों,दो शिक्षामित्र तथा तीन अनुदेशक में से दो अध्यापक अवकाश पर थे। प्राथमिक विद्यालय पोखरा टोला में सभी अध्यापक मौजूद मिले।यहां बीईओ निपुण लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर शिक्षकों को और अधिक मेहनत करने की सलाह दी तथा कक्षा तीन छात्रों सेपुस्तकें पढ़वाई।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

प्राथमिक विद्यालय सेमरा महासोंन कायाकल्प को लेकर कराए गए टाईलिकरण,मल्टीपल हेंडवाशिंग,शौचालय,एमडीए,एसएमसी बैठक,तथा विभिन्न कक्षाओं में हुए नवीन नामांकन की जानकारी हासिल की।इस सम्बंध में बीईओ ने बताया कि सभी विद्यार्थियों की डाटा फीडिंग,परिवार सर्वेक्षण ,डीबीटी,कायाकल्प आदि शासन की प्राथमिकता में है।इसमें कोई भी कोताही नहीं बरती जाए।शिक्षक नामांकन और शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर भी सजग रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’ सफल, 37 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा…

पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 
पीएचडी उपाधि प्राप्त कर वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत 

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा निवासी मन्तोष शर्मा ने राजनिति…

कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking