कसया/कुशीनगर । 50 यूपी बटालियन के तत्वाधान में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में शनिवार को बी-सर्टिफिकेट एनसीसी कैडेटों की भर्ती आयोजित की गयी, जिसमे 60 छात्र तथा 28 छात्राए भर्ती में शामिल हुए । भर्ती प्रक्रिया में चयन के लिए प्रतिभागियों के लिए दौड़, पुश अप, शीट अप, चिन अप के बाद लिखित परीक्षा आयोजित किया गया, जिसमे लिखित परीक्षा के लिए 33 लड़के व 20 छात्राएं सम्मिलित हुए। भर्ती प्रक्रिया भर्ती अधिकारी लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र,सुबेदार प्रशांत सिंह, हरप्रीत सिंह, धर्मपाल जी, व गोरखा रेजिमेंट की देख- रेख में विद्यालय प्रांगण में किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय एवं प्रबंधक ओम प्रकाश दुबे ने प्रतिभागी कैडेटों को शुभकामनाऐ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रीकृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश राय, हरिकेश सिंह, अशोक उपाध्याय,मुकेश कुमार, पीके मिश्र, लक्ष्मी नारायण के साथ-साथ द्वितीय वर्ष के कैडेट रोहित,आनद, सोहित, तालीब,मुस्कान, दीपा, पूजा विद्यालय के शिक्षकगण व एनसीसी कैडेट उपस्थित रहेंl
भर्ती अधिकारी श्री मिश्र ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से गुजरने के बाद कुल 34छात्र -छात्राएं चयनित हुए हैं l
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…