Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

बोईसर -पालघर पत्रकार संघ द्वारा मनाई गयी मराठी पत्रकारिता के जनक आचार्य जांभेकर (पत्रकार दिवस) जयंती.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Jan 6, 2023, 11:14 PM IST • अब तक 1.5K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

●एनडीआरएफ 5वीं बटालियन के  निरीक्षक अरखित जेना को  विशेष जीवनसंगनी पुरस्कार भेंट.।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

  पालघर.| बोईसर पालघर पत्रकार संघ रजि. औद्योगिक शहर बोईसर की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 6 जनवरी शुक्रवार को दोपहर खचाखच भरें टीमा एसी आडोटोरियम हाँल पानीटाकी में मराठी पत्रकारिता के जनक दर्पणकार स्व.बालशास्त्री जांभेकर की जयंती(पत्रकार दिवस) और उत्कृष्टता पूर्व कार्यो के लिए हर दिये जाने वाले सम्मान सत्कार में जान की परवाह किये बगैर पिछले वर्ष जुलाई में बैतरणा नदी में कार्यरत मजदूरों को डुबने से बचाने में कामयाब रही एनडीआरएफ की 5 वीं बटालियन टीम के निरीक्षक जाँबाज अरखित जेना को विशेष जीवनदायनी पुरस्कार – 2022 के रुप में शाँल श्रीफल, स्मृति चिन्ह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि शिक्षक महर्षि रजनीकांत भाई श्राफ व एमपीसीबी तारापुर के उप प्रादेशिक अधिकारी प्रशांत गायकवाड़,कोकयो केम्लिन के एच आर हेड अजित राणे तथा मंचासीन अतिथियों के हाथों सभागार में तालियों की गडगड़ाहट के बीच करतल ध्वनि से भेंट कर धुमधाम से मनाया गया।

     कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अतिथियों समेत अन्य अतिथियों,पत्रकारों के समारोह स्थल पर पहुचने से पूर्व मुख्य गेट से सीटीएस इंग्लिश मिडियम स्कूल चित्रालय के छात्राओं द्वारा विशेष परिधान में लेजिम से किया गया। पत्रकार दिवस पर सर्वप्रथम अतिथियों, पत्रकारों द्वारा स्व.जांभेकर के चित्र पर मल्यार्पण और द्वीप प्रज्ज्वलन तत्पश्चात दो मिनट मौन रखकर शहिद सैनिकों,प्रबुद्धजनों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि और आईटी के छात्र नीरज लांजेवार द्वारा स्वागतम गीत से की गयी।

     इस अवसर पर वैभव तांडेल अग्निशमन केंद्र अधिकारी,एस.एन. कदम एच.आर. हेड जी.आर. इंजीनियरिंग, बबन जाधव पश्चिम महाराष्ट्र मित्र मंडल, कांशीराम वलवी पूर्व सरपंच बोईसर, ममता शिरहट्टी उपाध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा पालघर, नंदन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष केसीएन क्लब, पालघर जिला कांग्रेस कमेटी के रामनरेश यादव,जयंती महतो, इकरार अहमद सिद्दकी अध्यक्ष अलहिंद एकता फाउंडेशन, सपना प्रभु देवा फाउंडेशन, राजेश संखे,माधुरी गोवलकर संपादिका, रफीक घाची, प्रवीण पाटील,निदान घरत,अदालत संपादक,पंकज राऊत, संपत उजाला,प्रमोद तिवारी, दुर्गेश पाठक,

एम.के.अंसारी,पंकज गौतम पत्रकार,प्रदीप सिंह, घनश्याम सिंह,बी.बी.सिंह,सुभाष पाण्डेय, घनश्याम सिंह,लाल प्रताप सिंह,कपिलदेव मिश्रा, जिलेदार वर्मा, संजय बारी व अन्य गणमान्यजन  उपस्थित रहे.।

्

      बोईसर पालघर पत्रकार संघ के महासचिव मोहन म्हात्रे द्वार बड़े सलिके से प्रस्तावना अभिभाषण एवं निलेश नगरकर (सचिव) ने संगठन की अनवरत चल रहे कार्यक्रमों का क्रमबद्ध लेखाजोखा प्रस्तुत किया तो सफल सूत्र संचालन प्रो.संजय घरत ने की.।

       बोईसर पालघर पत्रकार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला ने सभी सहयोगियों,अतिथियों का कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आभार जताते स्वादिष्ट भोजन के स्वाद लेने का आग्रह के साथ कार्यक्रम का समापन किया.।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi