News Addaa WhatsApp Group

भारत के सहयोग से तिब्बत मजबूत स्थिति में -रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 6, 2023  |  8:58 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारत के सहयोग से तिब्बत मजबूत स्थिति में -रजनीकांत मणि त्रिपाठी
  • दलाई लामा ने विश्व में बुद्ध के शांति, दया, अहिंसा, करुणा का  उपदेश दिया -राकेश जायसवाल
  • बौद्ध धर्म गुरु  दलाई लामा का  तिब्बती मंदिर में मनाया गय  88 वां जन्मदिन

कसया/कुशीनगर।विश्व विख्यात बौद्ध धर्म गुरु और नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त दलाई लामा का 88 वां जन्मदिन तिब्बती मन्दिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया।

तिब्बती मन्दिर के मुख्य भन्ते प्रभारी कोचोक़टोंगक्योंग के निर्देश पर भारत तिब्बत संवाद मंच द्वारा आयोजित बौद्ध धर्म गुरु के जन्मदिन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, कालिंदी त्रिपाठी, डॉ.सीमा गुप्ता आदि ने केक काटा और परम श्रद्धेय लामा के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए नमन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भारत – तिब्बत सबंधो की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों के सम्बंध प्राचीन काल से है। तिब्बत मित्र देश है और भारत ने अपनी मित्रता निभा रहा है। भारत के सहयोग से तिब्बत आज मजबूत स्थिति में है। चीन इस फिराक में है कि तिब्बत कमजोर हो लेकिन इतना भरोसा है कि दलाई लामा रहें या न रहें। चीन कुछ बिगाड़ नहीं सकता। उन्होंने चीनी वस्तुओं के वहिष्कार का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने दलाई लामा को महान आध्यात्मिक नेता बताया जिन्होंने विश्व में बुद्ध के शांति, दया, अहिंसा, करुणा के उपदेश का प्रचार किया। वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि तिब्बत का महत्वपूर्ण पहलु कैलाश मैन सरोवर है। बौद्ध संस्कृति को चाइना नेस्तनाबूद करने पर तुला है। इसके लिए विश्व समुदाय को तिब्बत के समर्थन में आगे आने की जरूरत है। शंम्भू शरण श्रीवास्तव ने भारत तिब्बत सबंधो पर प्रकाश डाला और तिब्बत से जुड़ी जानकारियां साझा की। संचालन सुरेश गुप्ता ने किया।

आभार आयोजक व मंच के संयोजक डॉ शुभलाल ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभासद पीएन सिंह, केशव सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, अशोक चौरसिया, जिला बौद्धिक प्रमुख, जनार्दन जी, राजू मद्धेशिया, ओमप्रकाश कुशवाहा, डॉ राजकुमार त्यागी, डॉ नागेन्द्र सिंह, दलाई लामा द्वारा सम्मानित मुखलाल, गुलामें मुस्तफा, अमिय गुप्ता, पप्पू अंसारी, अजय, बिट्टू, अमन, रविन्द्र आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मैत्रेय ट्रस्ट कार्यालय में भी बौद्ध धर्मगुरु का जन्मदिन मनाया गया और तथागत बुद्ध का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय इंचार्ज चन्द्र प्रकाश शर्मा, हिमांशु पाण्डेय आदि सहित काफ़ी लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking