News Addaa WhatsApp Group

भारी बारिश से मुबंई हुई पानी-पानी जगह जगह जलभराव, अगले दो दिन तक रेड अलर्ट जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 4, 2020  |  5:22 AM

1,142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भारी बारिश से मुबंई हुई पानी-पानी जगह जगह जलभराव, अगले दो दिन तक रेड अलर्ट जारी

मुंबई में रातभर से लगातार तेज बारिश हो रही है. यहां पिछले तीन घंटे लगातार भारी बारिश से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने पहले से ही 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसे देखते हुए मुंबई बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के साथ फायर ब्रिगेड और NDRF को सतर्क रहने को कहा गया है.
मौसम विभाग ने मंगलवार की तड़के सुबह तीन बजे बताया है कि पिछले तीन घंटों में मुंबई और आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, वहीं और भी तेज बारिश का अनुमान है, ऐसे में मुंबई को रेड अलर्ट पर रखा गया है. IMD ने बताया कि तड़के सुबह दो घंटों तक बिजली कड़कने और बादल गरजने की आवाजें सुनाई देती रहीं.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

पिछले कुछ घंटों की बारिश में गोरेगांव, किंग सर्कल, हिंदमाता, दादर, शिवाजी चौक, शेल कॉलोनी, कुर्ला एसटी डिपो, बांद्रा टाकीज़ और सायन रोड 24 पर जलजमाव हो गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दिन में साढ़े 12 बजे के आस-पास समुद्र में 4.45 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. बीएमसी ने लोगों को बीच पर या फिर निचले इलाकों में न जाने को कहा है. वहीं, अगले दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. विभाग ने मछुआरों को चेतावनी जारी की है. यहां 4, 5 और 6 अगस्त को 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

मुंबई के अलावा विभाग ने ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई में सोमवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह तीन बजे तक 140.5 mm तक बारिश हुई है. पूर्वी और पश्चिमी उपनगरीय इलाकों में क्रमश: 84.77 mm और 79.27 mm बारिश हुई है.

संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking