News Addaa WhatsApp Group

भोजपुरी अभिनेता–खेसारी लाल यादव के आज जन्मदिन है!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 6, 2021  |  9:43 PM

1,558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भोजपुरी अभिनेता–खेसारी लाल यादव के आज जन्मदिन है!
  • नाच के डांसर से सुपर स्टार के बीच की यह है कहानी, जानना है तो पढ़े पूरी खबर
  • भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्म दिन है।

उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से सटे बिहार के सिवान में 6 मार्च को जन्में खेसारी लाल यादव को सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले हैप्पी बर्थडे कह रहे हैं। सिर्फ देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे प्रशंसक भी खेसारी लाल यादव की लंबी उम्र की कामना कर ‘Happy Birthday Khesari Lal Yadav’ लिख रहे हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लोग उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जिंदगी में संघर्ष कितना भी कठिन क्यों न हो, अगर सच्चा है तो कामयाबी जरूर मिलती है। अपनी हिम्मत और सच्ची मेहनत से कामयाबी की कहानी लिखने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव को आज कौन नहीं जानता है। यूपी-बिहार ही नहीं, विदेशी में भी उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में हैं। कभी पाई-पाई को मोहताज खेसारी लाल यादव आज एक फिल्म के लिए 50 लाख रुपये तक की भारी-भरकम फीस लेते हैं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

सारण के छपरा में कभी बेचते थे दूध, फिर दिल्ली में खोली लिट्टी चोखे की दुकान

आज के भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की कामयाबी का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। तकरीबन एक दशक पहले खेसारी लाल यादव अपने गृह राज्य बिहार के छपरा जिले में दूध बेचने का काम करते थे। शरीर से ठीकठाक खेसारी ने आवेदन किया तो उनका चयन बीएसएफ में हाे गया। यहां भी एक दिक्कत थी कि उनके मन में एक गायक था और उनके दिल में भाेजपुरी गायक बनने का जुनून सवार था। बीएसएफ में शामिल हुए, ज्वाइन भी किया, लेकिन कुछ ही महीने में नौकरी छाेड़ दी। इसके बाद संघर्ष की कड़ी में दिल्ली आ गए। यहां पर आकर उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकालने के लिए कई नामी कंपनियाें के चक्कर लगाए। बात नहीं बनी। यहां रहने के दौरान दो वक्त को रोटी का जुगाड़ करना था, इसलिए दक्षिणी दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चाेखा की दुकान लगा ली। दो वक्त की रोटी का जुगाड़ हुए तो तमन्ना जाग गई म्यूजिक एल्बम निकालने की। लिट्टी-चोखा की दुकान में अपने ग्राहकों को स्वादिष्ट खाना खिलाने के दौरान अपने ग्राहकाें काे गाना भी गाकर सुनाते थे

शादी समारोह में डांसर बनकर करते थे डांस

बेहद साधारण परिवार से आने वाले खेसारी लाल यादव ने गरीबी को बेहद नजदीक से देखा था। यही वजह है कि वह आज भी संषर्ष की कद्र करते हैं। बिहार के सारण जिले के रसूलपुर के रहने वाले पिता मंगरू लाल यादव चने बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। सात भाइयों में शुमार खेसारी लाल यादव ने बहुत संघर्ष किया है। वह खुद बताते हैं कि घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए खेसारी लाल बरात में महिला डांसर बनकर भी जाते थे। उन्हाेंने अपने प्रारंभिक दाैर के एल्बम में खुद ही महिला कलाकार का राेल भी निभाया है। बिहार-पूर्वांचल में इसे लौंडा नाच के नाम भी जाना जाता है। लौंडा नाच पूर्वी उत्तर प्रदेश के बिहार के भोजपुरी भाषा जगहों पर खूब चर्चित है। इसमें पुरुष कलाकार औरत की भेष भूषा में नाचता है, उसे लौंडा नाच की संज्ञान दी जाती है। बिहार के चर्चित कलाकार भिखारी ठाकुर को इसकी उत्पत्ति का श्रेय दिया जाता है।

कामयाबी की बुलंदी पर हैं खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव ने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर रवि किशन, दिनेश लाल यादव ‘निरहुवा’, यश मिश्रा जैसे दिग्गज भोजपुरी एक्टर के समकक्ष खड़े हैं। अपने करियर की शुरुआत खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सिर्फ 11 हजार रुपये मिले थे। यह महज इत्तेफाक है कि सलमान खान को भी अपनी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के करीब-करीब इतने ही रुपये मिले थे। अपनी मेहनत से भोजपुरी सिनेमा में खेसारी ने अपनी अलग जगह बनाई है। वर्तमान में वह भोजपुरी फिल्मों से सुपरस्टार हैं। खेसारी आज एक फिल्म के लिए कम से कम 40 से 50 लाख रुपये लेते हैं। इसी के साथ एक स्टेज शो के लिए वो 15 लाख रुपये तक लेते हैं। वह सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर भी आए थे। यह अलग बात है कि वह जल्द ही बाहर हो गए थे।

आप भी जानिये!! खेसारी लाल यादव के बारे में अहम बाते

खेसारी लाल यादव खुद बताते हैं कि दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा की दुकान से जो पैसे जुटाए उससे उन्होंने म्यूजिक एल्बम निकाला। इस लिहाज से खेसारी काे पहली सफलता भाेजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला से’ मिली। इससे बाद ‘संईया अरब गईले’ गाने ने उन्हें भाेजपुरी गायकी में पहचान दिला दी। 2011 में रिलीज हुई भाेजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने खेसारी लाल यादव को राताे-रात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्हाेंने कभी पीछे मूड़कर नहीं देखा। इसी अप्रैल में उनकी फिल्म ‘लिट्टी-चोखा’ रिलीज हो रही है, जिसमें उनके साथ काजल राघवानी भी हैं।

बेटी को मानते हैं लकी

खेसारी लाल यादव 2006 में चंदा देवी से शादी किये। अपनी बेटी कीर्ति को बेहद लकी मानते हैं। उनको एक बेटी कृति व् एक लड़का ऋषभ यादव है। खेसारी का कहना है कि बेटी कीर्ति के जन्म के बाद ही उनकी एल्बम जबरदस्त हिट हुई। मुश्किल के दिनों में पत्नी चंदा ने काफी सहयोग किया।

संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 
चलो रे डोली उठाओ कहार भोजपुरी फिल्म की शुटिंग की हुई शुरूआत 

कुशीनगर।जनपद के अहिरौली बाजार क्षेत्र के जगदीशपुर में भोजपुरी फिल्म ‘चलो रे डोली उठाओ…

कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
कप्तानगंज: कजरी उत्सव का हुआ आयोजन

कप्तानगंज/कुशीनगर। रविवार को तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में स्थित दरबार पैलेस में भारतीय लोक…

कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन
कुशीनगर बुद्ध पीजी कॉलेज में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

मैत्री महोत्सव भारत नेपाल के संबंधों को स्वर्ण अक्षरों में कर रहा अंकित- खेमराज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking