कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां निवासी आकाश कुमार, पुत्र अरविंद रावत, ने प्रतिष्ठित UPSC परीक्षा में 438वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। आकाश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आकाश कुमार ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक तथा जेएनयू (JNU) से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। लगातार मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने चौथे प्रयास में यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में नई प्रेरणा जागी है।
आकाश के पिता अरविंद रावत पडरौना तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बेटे की इस शानदार उपलब्धि की जानकारी मिलते ही तहसील परिसर में खुशी का माहौल बन गया। राजस्वकर्मियों ने मिठाई खिलाकर अरविंद रावत का मुंह मीठा कराया और बधाई दी।
इस मौके पर पडरौना सदर एसडीएम आशुतोष कुमार और तहसीलदार आशुतोष कुमार ने भी आकाश कुमार की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनीष पांडेय, वंशबहादुर यादव, योगेंद्र गुप्ता, अग्निवेश पांडेय, राजकुमार, संतोष गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण शाही और सत्य नाम सहित अन्य राजस्वकर्मियों ने भी अरविंद रावत को बधाई देते हुए आकाश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
आकाश कुमार की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…
हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…