News Addaa WhatsApp Group

मोदी और बिल गेट्स के बीच कोरोना महामारी को लेकर हुई बातचीत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 15, 2020  |  7:43 AM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मोदी और बिल गेट्स के बीच कोरोना महामारी को लेकर हुई बातचीत

नई दिल्ली
कोरोना वायरस (Coronavirus in World) की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों की हालत खराब हो चुकी है। इतना ही नहीं, बढ़ते संक्रमण और मौतों की संख्या से सरकारों की टेंशन बढ़ी हुई है। बात की जाए भारत की तो यहां गुरुवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 80 हजार के करीब पहुंच गई है। उधर, भारत लॉकडाउन (Lockdown India) के चलते पटरी से उतर चुकी अर्थव्यवस्था को फिर से दुरुस्त करने में जुट गया है। इसी बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) के बीच बातचीत हुई।
पीएम मोदी और बिल गेट्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की चुनौती और इस भयानक महामारी से निपटने के उपायों को लेकर चर्चा की। गेट्स के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारत की ओर से अपनाए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

इस जंग में सबको साथ आना चाहिए’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने सभी नागरिकों की सहभागिता के साथ कोरोना के खिलाफ मजबूती से जंग लड़ रहा है। हम इस जंग से जुड़े संदेशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सफल हो रहे हैं। इसका लाभ दुनिया के अलग-अलग देश भी उठा सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इन विषम परिस्थितियों में पूर्वाग्रहों को छोड़कर सभी को एकसाथ आना चाहिए।
PM ने की गेट्स फाउंडेशन की सराहना
नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता के लिए बहुत पहले से जागरूक किया जा रहा था। यह पहल अब कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने में काफी अहम भूमिका निभा रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गेट्स फाउंडेशन भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में मदद पहुंचा रहा है, यह वाकई सराहनीय है।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking