News Addaa WhatsApp Group

यूपी सीएम समीक्षा बैठक बाद, 8 IAS अधिकारियों के हुए तबादले! पढ़े 15 IAS के ट्रांसफर की लिस्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 12, 2020  |  4:49 AM

1,018 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी सीएम समीक्षा बैठक बाद, 8 IAS अधिकारियों के हुए तबादले! पढ़े 15 IAS के ट्रांसफर की लिस्ट

योगी सरकार ने शुक्रवार की देर रात आठ जिलों के जिलाधिकारियों को हटाते हुए उन्हें प्रतीक्षा सूची में डाल दिया है। तैनात होने वाले जिलाधिकारियों को तत्काल जिलों में जाकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। बदले गए डीएम में मेरठ, इटावा, सीतापुर, ललितपुर, सुल्तानपुर, ग़ाज़ीपुर, मऊ, संतकबीरनगर के जिलाधिकारी शामिल हैं।

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

के बालाजी को मेरठ, श्रुति सिंह इटावा, विशाल भारद्वाज सीतापुर, ए दिनेश कुमार ललितपुर, रवीश गुप्ता सुलतानपुर, मंगला प्रसाद सिंह गाजीपुर, राजेश पांडेय मऊ, दिव्या मित्तल को संतकबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। माना जा रहा है कि सुल्तानपुर व ग़ाज़ीपुर  के डीएम समेत सभी को कामकाज ठीक न होने के कारण हटाया गया है। सुल्तानपुर  में आक्सी मीटर की ख़रीद को लेकर हुए विवाद पर  वहाँ के विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डीएम को हटाने के लिए कहा था। मेरठ के डीएम अनिल ढीगड़ा, इटावा के जितेंद्र बहादुर सिंह, सीतापुर के अखिलेश तिवारी, ललितपुर के योगेश कुमार शुक्ला, सुलतानपुर की डीएम सी इंदुमती और मऊ के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।

  1. के बाला जी डीएम मेरठ बनाये गये
  2. श्रुति सिंह डीएम इटावा बनाई गईं
  3. विशाल भारद्वाज डीएम सीतापुर
  4. दिनेश कुमार डीएम ललितपुर
  5. रवीश गुप्ता डीएम सुल्तानपुर
  6. मंगला प्रसाद सिंह डीएम गाजीपुर
  7. राजेश पाण्डे डीएम मऊ बनाये गये…
  8. दिव्या मित्तल डीएम संतकबीरनगर बनीं

एक दिन हुए थे 13 आईपीएस के ट्रांसफर :

आईएएस के तबादलों से ठीक एक दिन पहले योगी सरकार ने 8 जिलों के कप्तान सहित 13 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे।  इनमें हरदोई, कानपुर देहात, रायबरेली, हमीरपुर, उन्नाव, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर समेत आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ सुरेश राव ए. कुलकर्णी को उन्नाव जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई अमित कुमार को पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ बनाकर भेजा गया है। इसी प्रकार कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात मुजफ्फरनगर राम अभिलाष त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक स्वपनिल ममगैन को पुलिस उपायुक्त लखनऊ और पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्लोक कुमार को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रयागराज गंगापार नरेंद्र कुमार सिह को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, एसएसपी एटीएस लखनऊ विनोद कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक उन्नाव रोहन पी. कनय को सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ केशव कुमार चौधरी को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बनाकर भेजा गया है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर विजय ढुल को पुलिस अधीक्षक खीरी, पुलिस अधीक्षक खीरी सतेंद्र कुमार को सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक सीबीसीआइडी लखनऊ पद पर नई तैनाती दी गई है।

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking