News Addaa WhatsApp Group

योगी सरकार ने पेश किया अपना पेपरलेस बजट, किसानों को मुफ्त पानी, सस्ते लोन का ऐलान और भी बहुत कुछ! पड़े पूरा खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 22, 2021  |  1:22 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार ने पेश किया अपना पेपरलेस बजट, किसानों को मुफ्त पानी, सस्ते लोन का ऐलान और भी बहुत कुछ! पड़े पूरा खबर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को अपने आम बजट को पेश किया. अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के इस कार्यकाल का ये अंतिम पूर्ण बजट है. योगी सरकार ने इस बजट को पूरी तरह से पेपरलेस पेश किया है, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी विधानसभा में एप्पल के कंप्यूटर से बजट पेश करते हुए नज़र आए.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

यूपी सरकार का ये बजट प्रदेश के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है. इस बार का बजट कुल 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ 78 लाख रुपये का है. कृषि कानून पर मचे बवाल से इतर यूपी सरकार ने किसानों को खेती के लिए मुफ्त पानी देने, सस्ता लोन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है.

वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है. किसानों को सस्ता लोन देने के लिए 400 करोड़, खेती के लिए मुफ्त पानी देने के लिए 600 करोड़ का आवंटन हुआ है.

एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और एयरपोर्ट का जाल

यूपी सरकार ने इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने का काम किया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस बार एक्सप्रेस-वे, मेट्रो प्रोजेक्ट, हाइवे और एयरपोर्ट पर जोर दिया गया है. यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए राशि आवंटित की.

प्रदेश में मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी में मेट्रो प्रोजेक्ट का ऐलान किया. कानपुर मेट्रो के लिए करीब 600 करोड़ रुपये, वाराणसी-गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा यूपी सरकार ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 1326 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है.

यूपी सरकार ने अयोध्या, जेवर एयरपोर्ट के लिए राशि का ऐलान किया है. इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के पास ही इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाने की भी बात कही है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद व श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग पूर्ण हो गया है तथा चित्रकूट तथा सोनभद्र एयरपोर्ट मार्च, 2021 तक पूर्ण होंगे.

अयोध्या के विकास पर रहा पूरा फोकस

योगी सरकार ने एक बार फिर अपने बजट में अयोध्या पर फोकस किया है. अयोध्या के पूर्ण विकास के लिए 140 करोड़ रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा, इसके लिए 101 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित की गई है. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में राम मंदिर तक रास्ते के लिए भी 300 करोड़ से अधिक का ऐलान किया है.

कोरोना टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपये

ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि यूपी सरकार चुनाव से पहले मुफ्त कोरोना वैक्सीन का ऐलान कर सकती है. हालांकि, बजट में अभी ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. बल्कि कोरोना टीकाकरण के लिए कुल 50 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है.

योगी ने बजट को सराहा

सरकार का बजट पेश होने के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया, ई-कैबिनेट मीटिंग भी की. यूपी सीएम ने कहा कि हमारा बजट सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास वाला बजट है जो कि मील का पत्थर साबित होगा. योगी आदित्यनाथ बोले कि इस बार बजट की थीम समग्र और समावेशी था सशक्तिकरण रही है.

चुनाव से पहले हुए ऐलान ही ऐलान

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इस बार यूपी सरकार की ओर से ये इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया गया है. योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी पिछले चार साल से प्रदेश में शासन कर रही है. ऐसे में अब जब चुनावी साल करीब है तो बीजेपी का फोकस फिर से सत्ता में वापसी का है. बीते कुछ वक्त में योगी सरकार लगातार सपा-बसपा और कांग्रेस के निशाने पर रही है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking