कुशीनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय कसया पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर व रैली का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग कर विधिक सेवा दिवस का प्रचार-प्रसार किया।इस दौरान तहसीलदार कसया नरेंद्र राम ने लोगो को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया व शासन द्वारा चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया।गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय कसया पर छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय परिसर से निकली रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में जागरूकता से प्रेरित स्लोगन लेकर भ्रमण किया।
साथ ही नागरिकों को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया।इस दौरान तहसीलदार नरेंद्र राम, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी, नीलेश रंजन राव, नाजिब जीतेन्द्र यादव सहित लोग शामिल रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…