पिपरा बाजार/कुशीनगर।
आज शुक्रवार को विकास खण्ड विशुनपुरा में सामुदायिक स्वास्थ केंद्रों के दो बूथों पर कोविड 19 के टीके लगाये जाने की शुरुआत की जाएगी जिसमे दो बूथों पर सौ सौ लोगो को टिके लगाये जायेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विशुनपुरा के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर विमलेन्दु भूषण के अनुसार आज 22 जनवरी को स्वास्थ केन्द्र पर कोविड 19 के अलग अलग दो बूथ बनाए जायेंगे जिसके दोनो बूथों पर सौ सौ यानि कुल दो सौ लोगो को टिके लगाये जाने के चरण की शुरुआत की जायेगी।
इस चरण में स्वास्थ कर्मियों व आंगनवाड़ी कार्यक्रतियों के अलावे सुरक्षाकर्मियों व सफाई कर्मियों को कोविड 19 के टिके लगाये जाने का अनुमान है।
केन्द्र प्रभारी श्री भूषण ने बताया कि जिला स्वास्थ प्रशासन द्वारा बनाई गई सूची के अनुसार जिन्हें टिका लगायी जानी है उन्हें उनके मोबाइल पर जरिए मैसेज सूचना प्रेषित कर दी गयी है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…