महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने सुशांत केस (Sushant Singh Rajput Case) को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जिस तरह से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच की जा रही है. मुझे लगता है कि मुंबई ने अपनी मानवीयता खो दी है और अब यहां सीधे-सादे, आत्म सम्मान के साथ जीने वाले नागरिकों के लिए रहना सुरक्षित नहीं है. जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत.

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने भी सुशांत सिंह केस को लेकर उद्धव सरकार पर सवाल उठाए हैं. फडणवीस ने कहा कि बिहार पुलिस को क्यों जांच करने से रोका जा रहा है. इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि बिहार पुलिस को अपनी ड्यूटी करने से रोका जा रहा है. हैरान करने वाली बात है कि क्यों महाराष्ट्र सरकार, बिहार पुलिस को अपनी ड्यूटी न करने देने को लेकर गैरजरूरी संदेह के घेरे में आ रही है.
मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…
रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…
Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…