हाटा/कुशीनगर | नगर स्थित केन यूनियन परिसर में संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसके पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई। 10 बजे सुबह आचार्यो द्वारा विधिवत पूजन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में 501 कुआरीं कन्याएं, महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। हर हर महादेव व ॐ नमो बासुदेवाय के नारों व महिलाओं के द्वारा गाये गए मंगल गीतों से से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर पर पहुंची। वहां स्थित पोखरे में कलश में जल भरा गया। इसके बाद शोभा यात्रा कथा मंडप में पहुचीं। कलश को विद्वान आचार्यो द्वारा मंडप में स्थापित कराया गया। आचार्य बाल शुक आशुतोष पांडेय ने कहा कि कथा 6 मार्च से 13 मार्च तक चलेगी। विधायक पवन केडिया, नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा,बाबूलाल केडिया,राधा नाथानी,प्रीति रुंगटा,प्रेमलता केडिया, मनीष रुंगटा, संजय मधेशिया, रजनीश बर्नवाल,सुधीर रुंगटा, प्रमोद सिंघानिया, चंद्रेश केडिया, राजेश केडिया,विकास केडिया,मोनित केडिया,मदनपाल जायसवाल, अरुण केडिया, आदि मौजूद रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…