News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पूर्व सरकारो में किसान प्राथमिकता से दूर: पवन केडिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 21, 2021  |  7:01 PM

727 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पूर्व सरकारो में किसान प्राथमिकता से दूर: पवन केडिया

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में सूबे को दंगा मुक्त रखने के साथ-साथ यूपी को बीमारू राज्य से निकालकर आधुनिक प्रदेश बनाने की इबारत लिखी है। इतना ही नहीं कोराना काल में जिस मुस्तैदी के साथ वे इस समस्या से निपटे हैं वह एक मिसाल बन गया है।

आज की हॉट खबर- मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो...

ये बातें रविवार को हाटा नगर पालिका परिसर में प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर प्रदेश में हुये विकास कार्यों को लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि चार साल पूर्व में किसान सरकारों की प्राथमिकता से बाहर था लेकिन आज किसानों के उत्थान के लिए उनकी आय में दोगुना वृद्धि के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि कई सालों से सरकार परिवार वाद मे चलती रही। उस समय प्रदेश विकास नहीं परिवार में विकास होता रहा, लेकिन प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद चार साल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। नगर पालिका ईओ अजय कुमार सिंह नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय मनीष रूंगटा उदय कुशवाहा जयप्रकाश जयसवाल सहित अन्य ने संबोधित किया।
इस दौरान सभासद प्रीति रुंगटा अमित मणि राजेश मुकेश यादव अर्जून मौर्या रफीउल्लाह खान हरीनाथ सिंह सुकाई मद्धेशिया अग्निवेश मणि मनीष चौरसिया विंध्यवासिनी मणि श्रीमती कृष्णा जयसवाल नसीमा खान नीलम गुप्ता मुंशी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking