News Addaa WhatsApp Group

हाटा: विधायक ने सामुदायिक शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ, सुनी समस्याएं!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2020  |  1:01 PM

769 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विधायक ने सामुदायिक शौचालय निर्माण का किया शुभारंभ, सुनी समस्याएं!

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा कुशीनगर | मंगलवार को स्थानीय विकास खण्ड के गाँव रामपुर पौटवा में क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने सामुदायिक शौचालय के छत का पूजन कर कार्य शुभारंभ कराया एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जब से केन्द्र व प्रदेश में बनी है स्वच्छता मे काफी सुधार आया है। सरकार ने घर-घर शौचालय देने का कार्य किया है एवं इस समय सरकार की योजना के अन्तर्गत प्रत्येक ग्रामसभा मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। मोदी जी का सपना है कि भारत स्वच्छ रहे क्योंकि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है और स्वस्थ समाज ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करता है। साथ ही विधायक ने ग्रामवासियो की समस्याओं से भी अवगत होते हुए जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एडीओ पंचायत विनोद द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, मुन्ना सिंह, फुल्लन राव, धर्मेन्द्र शुक्ला, सुमिरन बर्नवाल, प्रधान राजेन्द्र जायसवाल, हरिन्द्र राव, वशिष्ठ बर्नवाल, अरुण पांडेय, लाखन जायसवाल,रजनीश बर्नवाल, सुशील त्रिपाठी, शिवनाथ वर्मा, संजय मद्धेशिया आदि अंय मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रविवार को

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…

बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया
बृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया

बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking