News Addaa WhatsApp Group

हाटा: स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 10, 2021  |  7:43 PM

652 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन!

हाटा/कुशीनगर: क्षेत्र के सकरौली स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को किया गया। मेले में डॉ. सिद्धार्थ ने कुल 70 मरीजों का निश्शुल्क जांच किया गया। स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन निवर्तमान ग्राम प्रधान अजीत मिश्र ने किया। मेले में पुष्टाहार से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई।लोगो को संबोधित करते हुए अजीत मिश्र ने कहा कि बच्चों को साफ सफाई के बारे में जागरूक होना चाहिए। बच्चों को हाथ धुलाई के तरीकों से भी अवगत कराना चाहिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एल बी यादव ने कहा कि संतुलित व स्वस्थ खान पान से एनीमिया व कुपोषण जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को आयरन व फोलिक एसिड गोली के लाभ के बारे में जानकारी दी सीडीपीओ प्रत्यूष चंद्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चो को कुपोषण व किशोर किशोरी को अनीमिया जैसी बीमारी से बचाना है। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को भी जागरूक किया जा रहा है। लाल साहब सिंह, आशुतोष मिश्र, इंद्रजीत भांटिया, राजेन्द्र सिंह, अजय यादव आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking