हाटा/कुशीनगर। संस्कृत विद्या प्रबोधनी पाठशाला मुजहना रहीम हाटा के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक उपनयन समिति की एक आवश्यक बैठक रविवार को विद्यालय प्रांगण में हुई जिसमें 51 बटुकों का उपनयन 14 फरवरी को विद्वान आचार्य गण द्वारा कराने का निर्णय लिया गया।
आयोजक समिति की अध्यक्षता कर रहे आनन्द मणि त्रिपाठी ने कहा कि इसमें सभी की सहभागिता की जरूरत है अपने बच्चों का उनयन कराने के लिये इससे अच्छा अवसर नही मिलेगा बटुकों के अभिवावक से कुछ नहीं लिया जाएगा ।इस अवसर पर आयोजक मण्डल में विद्यालय के प्रवन्धक चन्देश्वर पांडेय,अध्यक्ष पंडित रामानन्द द्विवेदी,उपाध्यक्ष एस एन त्रिपाठी, रविन्द्र पांडेय, राजन तिवारी,श्रीभागवत मिश्र, श्री नारायण त्रिपाठी सिहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…