News Addaa WhatsApp Group

1 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2020  |  7:40 AM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
1 नवंबर का राशिफल; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ

मेष:

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

मेष राशि के जातकों के धन संबंधी मामलों में बहुत अच्छा दिन है। थोड़े से प्रयास से उत्तम धन प्राप्ति की संभावना बनती है। जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे परंतु जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित खर्चे भी सामने आ सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना आपके हित में रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का सारा ध्यान मनोरंजन की तरफ रहने वाला है। अगले सप्ताह नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए यह उपयोगी रहेगा। कारोबार से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय को अनुभवी व्यक्तियों के साथ विचार विमर्श करना आपके हित में रहेगा। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन सामान्य है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक दैनिक दिनचर्या से ध्यान हटाकर किसी विषय को गहराई से जानने का प्रयास करेंगे। भोग विलास की तरफ रुचि बढ़ेगी। संघर्ष के बाद ही लक्ष्य प्राप्ति की संभावना बनती है। व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए धन संबंधित मामले में उतार-चढ़ाव से भरा दिन है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को अपने काम के प्रचार प्रसार से लाभ मिलने की संभावना बनती है। नए लोगों के साथ संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप अपना सुख त्याग कर जतन करेंगे। कमाई के लिहाज से अच्छा दिन है। थोड़े से प्रयास में अधिक की प्राप्ति होगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। धन उधार लेने से आज आपको बचना चाहिए। व्यर्थ कार्यों में धन खर्च हो जाएगा। जो भविष्य के लिए मुश्किलें पैदा करेगा। सोशल मीडिया पर आप बहुत एक्टिव रहेंगे। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं।

कन्या:

तुला:

तुला राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित कोई नया अनुबंध प्राप्ति के योग बनते हैं। प्रॉडक्ट की गुणवत्ता बढ़ाने पर आज आपका फोकस रहेगा। किसी के बहकावे में ना आएं। धन संबंधित होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। कमाई के दृष्टिकोण से समय आप के पक्ष में है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक अपनी समझदारी का काबिलियत के बल पर चमत्कारिक लाभ पाने में कामयाब रहेंगे। भविष्य को ध्यान रखते हुए कामकाज से संबंधित विस्तार की योजनाएं लाभकारी सिद्ध होंगी। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापार में निवेश पर धन खर्च का योग बनता है।

धनु:

धनु राशि के जातकों की मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के योग बनते हैं। भूमि संबंधित लेन-देन भी आज आपके लिए लाभदायक रहेगा। कमाई के मामले में दिन आपके पक्ष में है। भोग विलास के लिए धन खर्च का योग भी बनता है। ‌

मकर:

मकर राशि के जातकों के साझेदारी से संबंधित कार्यों में लाभ की संभावना है। पारदर्शिता बनाए रखें। पुरानी गलतियों से सबक लेकर सतर्क होकर कार्य करेंगे। घमंड में आकर कोई भी नकारात्मक निर्णय ना लें। आर्थिक लिहाज से अच्छा दिन है। धन लाभ की संभावनाएं अच्छी हैं।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के प्रॉडक्‍शन में कमी आने की वजह से चिंतित रहेंगे। नए संपर्क सूत्र बनाने का प्रयास कामयाब रहेगा। बाधाओं को दूर करने के लिए जरूरी समाधान करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है।

मीन:

मीन राशि के जातक परिवार और कारोबार में संतुलन बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके पराक्रम से सभी समस्याओं का समाधान निकल आएगा। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में आप भाग लेंगे जो कि आपके व्यावसायिक संबंधों को बेहतर बनाने में मददगार रहेगा। रुपए-पैसों के मामले में दिन अच्छा है।

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking